भाजपा किसान मोर्चा में लायक सिंह कुशवाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

*भाजपा किसान मोर्चा में लायक सिंह कुशवाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत*

 
*संगठन की जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा के साथ ओबीसी समाज को भाजपा से जोड़ने के लिए अपने दायित्व का निर्वाह करूंगा"""""लायक सिंह कुशवाहा*

 

*किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा ने दी बधाई*


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यों की घोषणा की है जिसमें लहार विधानसभा से लायक सिंह कुशवाहा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पर नियुक्त किया है जिन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया |

 भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लायक सिंह कुशवाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सर्व समाज को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन के साथ सत्ता और संगठन को मजबूत करने का काम करती है प्रदेश नेतृत्व में मुझे जो सदस्य पद की जिम्मेदारी दी है, मैं कर्तव्य निष्ठा पराकाष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए व किसानों  को भाजपा से जोड़ने के लिए समाज को जागृत करेंगे |


भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में लायक सिंह कुशवाहा को नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी पार्टी जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह रमेश दुबे मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया मायाराम शर्मा एडवोकेट देवेंद्र सिंह नरवरिया जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया धर्मेंद्र सिंह राजावत रक्षपाल सिंह राजावत मंडल अध्यक्षों में गजेंद्र सिंह भदौरिया जेल सिंह नरवरिया राजवीर सिंह गुर्जर अवधेश सिंह बघेल तेज बहादुर सिंह चौहान सुभाष ठाकुर प्रमुख हैं |