निर्मित पी. सी .सी. पथ का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के कर कमलों से संपन्न हुआ।

निर्मित पी. सी .सी. पथ का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के कर कमलों से संपन्न हुआ।
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
     आज दिनांक 1.10.2021 को खिजरसराय प्रखंड के तेलविगहा ग्राम में प्राक्कलित राशि लगभग छः लाख से निर्मित पी. सी .सी. पथ का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के कर कमलों से संपन्न हुआ।
        उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुमार वाबू ने कहा कि खिजरसराय प्रखंड के तेलविगहा ग्राम को आदर्श ग्राम में परिणत करने की इच्छा थी। इसलिए हमने यहां जमीन खरीदकर उद्योग लगाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ लोगों के वजह से थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा है।जब यहां उद्योग स्थापित हो जाते तो यहां के ग्रामीणों को रोजगार प्राप्त हो जाता।हमारा यह प्रयास जारी है।
     उन्होंने कहा कि नरेंद्र और इन्द्र की कृपा से किसानों को बल्ले बल्ले है। भारत के प्रधानमंत्री ने किसानों को ससमय  सभी सुविधाएं देने का काम कर रही हैं और इन्द्र भगवान हथिया नक्षत्र में वर्षा कर किसानों के साथ साथ सभी को रोग मुक्ति जल दें रहे हैं।
 उक्त अवसर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, ग्रामीण शत्रुघ्न सिंह,राज कुमार उपस्थित थे।