आरती बनी स्वराज पार्टी के डोभी प्रखंड उपाध्यक्ष

आरती  बनी स्वराज पार्टी के डोभी प्रखंड उपाध्यक्ष
 
रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

बाराचट्टी (गया)।डोभी प्रखंड के कंजियार ग्राम में स्वराज पार्टी की आयोजित बैठक में आरती कुमारी को सर्वसम्मति से डोभी प्रखंड का उपाध्यक्ष बनाया गया । बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया। मनोनीत उपाध्यक्ष आरती कुमारी को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने माला देकर बधाई दी।. मनोनीत उपाध्यक्ष आरती कुमारी ने संकल्प लिया कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और कहा की महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रखंड स्तर तक महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में उपस्थित अति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि पार्टी में महिलाओं को वार्ड स्तर तक जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है l बैठक में डोभी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव ,उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।