आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सेवढ़ा पर राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

सेवड़ा संवादाता नितिन दांतरे

आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सेवढ़ा पर राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई 

जयंती के सुअवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  जनवेद कुशवाह के द्वारा की गयी।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेन्द्र सेंगर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष,अपरवल सिंह साहनी ,प्रदेश महासचिव  जसमंत बघेल सेवढ़ा मंडलम अध्यक्ष  मनमोहन दीक्षित  देशराज कुशवाह जिला अध्यक्ष आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग दतिया सेवादल जिला अध्यक्ष धीरज ग़ांधी द्वारा महान नेताओ के जीवन शैली उनके द्वारा देश के लिए किये गए योगदान पर अपने-अपने विचार रखे एवं उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की बात कहकर "अहिंसा परमोधर्मा" "जय जवान-जय किसान"के नारों से अपनी बात को पूर्ण किया!

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यालय प्रभारी रहीश खान के द्वारा किया गया एवं आभार यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष  रवि राजपूत  के द्वारा किया गया।।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेन्द्र नोनेरिया  एड.राज कुमार श्रीवास्तव लम्बर सिंह परिहार  कमलेश प्रजापति  रामकुमार कुशवाह ,युवा नेता  विशाल चौहान  कल्लू दुबे पार्षद, देवेन्द्र परिहार रामप्रसाद कुशवाह  फूल सिंह शाक्य  दीपक सोनी  अनिल सेन रिंकू सिंह सोलंकी  आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे!!