विकास योजनाओं तथा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

विकास योजनाओं तथा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक 
                गया, 04 अक्टूबर, 2021
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
, जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में विकास योजनाओं तथा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। 
                बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन हरियाली अभियान के विभिन्न अवयवों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही कोविड 19 के बचाव एवं सुरक्षा हेतु टीकाकरण एवं कोविड जांच सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया। 
                बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि *गया जिला जल जीवन हरियाली अभियान में 60.55 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है, जिसमे प्रपत्र 1 में 9.91 अंक, प्रपत्र 2 में 15.03 अंक, प्रपत्र 3 में 5.28 अंक, प्रपत्र 4 में 5.63 अंक, प्रपत्र 5 में 6 अंक, प्रपत्र 6 में 5 अंक, प्रपत्र 7 में 5.55 अंक, प्रपत्र 8 में 6.67 अंक, प्रपत्र 9 में 1.14 अंक एवं प्रपत्र 10 में 0.34 अंक प्राप्त किया है।*
                जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि *सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा तालाब/पोखर/आहर/पईन का जीर्णोद्धार* के लिए 5 एकड़ से अधिक की संख्या 11 है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 11 जल संचयन संरचनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिनमें से सभी 11 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 
                *सार्वजनिक कुओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार* करने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा 1,769 संरचनाओं, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 290 एवं नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 156 संरचनाओं में कार्य प्रारंभ किया गया है।
                *सार्वजनिक कुओं/चापाकालो के किनारे सोख्ता/रिचार्ज/अन्य जल संचयन संरचना का निर्माण* हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 136 संरचनाओं तथा पंचायत राज विभाग द्वारा 79 संरचनाओं में कार्य प्रारंभ किया गया है। 
                *छोटी छोटी नदियां/नालों एवं पहाड़ी क्षेत्रों के जल संग्रहण क्षेत्रों में चेक डैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं का निर्माण* हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पूरे जिले में 160 संरचनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिनमें से 156 संरचनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो 97.50% है।
                *नए जल स्रोतों का सृजन* में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 596 संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। 
                जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि लंबित संरचनाओं का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए पोर्टल पर भी अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। 
                बैठक में बताया गया कि *वित्तीय वर्ष 2021-22 में गया जिला को वृक्षारोपण के लिए 11,10,545 लक्ष्य निर्धारित किया गया है।*
                बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री नरेश झा द्वारा बताया गया कि जिला लोक शिकायत में 95.45% मामलों का निष्पादन किया गया है। इसी प्रकार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय गया सदर में 97.54% मामलों का निष्पादन, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय टिकारी में 96.99% मामलों का निष्पादन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय नीमचक बथानी में 96.53% मामलों का निष्पादन एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय शेरघाटी में 96.06% मामलों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विभागों के मामले लोक शिकायत में काफी समय से लंबित है, उन्हें नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
                जिला पदाधिकारी द्वारा विधि शाखा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन भी विभागों के मामले सी डब्ल्यूजेसी/एमजेसी में लंबित हैं, उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करवाना सुनिश्चित करेंगे।
                बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण, कार्यपालक अभियंतागण सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।