समीर प्रजापति खिलाड़ी का मध्य प्रदेश पेंचल सिलाट मार्शल आर्ट में राज्य स्तरीय रैफरी में चयन

समीर प्रजापति खिलाड़ी का मध्य प्रदेश पेंचल सिलाट मार्शल आर्ट में राज्य स्तरीय रैफरी में चयन


शिवपुरी/ शिवपुरी शहर के 6 खिलाड़ियों का चयन मार्शल आर्ट के मध्य प्रदेश पेंचल सिलाट में राज्य स्तरीय रैफरी में चयन किया गया है। इसके लिए विगत दिनों देवास में एक ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था जिला स्तरीय पेंचल सिलाट मार्शल आर्ट संघ के महासचिव हितेंद्र सिंह डान्डे ने बताया की देवास में दो व 3 जनवरी 2021 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय रैफरी सेमिनार ट्रेनिंग कैंप का आयोजन मध्य प्रदेश पेंचल सिलाट मार्शल आर्ट के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख महासचिव अभय श्रीवास एवं सह सचिव हितेंद्र सिंह डान्डे की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस सेमिनार में शिवपुरी जिला सहित लगभग 20 जिलों ने भाग लिया रेफरी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए शिवपुरी जिले से सम्मिलित होने वाले रैफरी समीर प्रजापति, चंद्रदीप सिंह डान्डे, कुलदीप शाक्य , करण रजक, आर्यमन सिंह धाकड़ का चयन राज्य स्तरीय रैफरी के लिए हो गया है।

 

विनोद कुमार प्रजापति


खबरों एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें


9399511719

9713214512