*अमृत - महोत्सव के अवसर पर एन0एस0जी0 कमांडो द्वारा संचालित कार रैली को स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर किया गया स्वागत*

*अमृत - महोत्सव के अवसर पर एन0एस0जी0 कमांडो द्वारा संचालित कार रैली को स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर किया गया  स्वागत*                           *अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: (बिहार ) *स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार दिनांक - 07 अक्टूबर 2021 एन0एस0जी0 कमांडो द्वारा संचालित कार रैली उत्तर प्रदेश राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वाराणसी बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले में बारुण, नगर, मुफस्सिल थाना, मदनपुर होते हुए जी0टी0 ( राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 02 )  रोड से मगध की धरती गया के लिए प्रस्थान* की! *इस अवसर पर प्रत्येक थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे एन0एस0जी0 कमांडो द्वारा संचालित कार रैली को स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर स्वागत किया* गया! *उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद, कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय औरंगाबाद, नभ वैभव, पुलिस निरीक्षक, मुफस्सिल अंचल, पुलिस निरीक्षक नगर अंचल, पुलिस निरीक्षक, मदनपुर अंचल, नगर थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष, मदनपुर थानाध्यक्ष, बारुण थानाध्यक्ष निर्बाध रूप से रैली के संचालन हेतु यातायात एवं विधि - व्यवस्था संधारण में संलग्न* रहे!