न्यायालय द्वारा कुटुंबा थानाप्रभारी तथा अंबा थानाप्रभारी को किया गया शो - काज

*न्यायालय द्वारा कुटुंबा थानाप्रभारी तथा अंबा थानाप्रभारी को किया गया शो  - काज                            अजय कुमार पाण्डेय         औरंगाबाद: ( बिहार )  व्यवहार -  न्यायालय,  औरंगाबाद के ए0डी0जे0  - 12 दिनेश कुमार प्रधान ने कुटुम्बा थाना कांड  - संख्या 161 /  2019 में सुनवायी करते हुए कुटुम्बा थानाप्रभारी तथा अम्बा थानाप्रभारी को किया शो  -  काज! इस संबंध में अधिवक्ता, सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वाद में प्राथमिकी अनुसार 30 अक्टूबर 2019 को सुचक शान्ति देवी, संडा, कुटुंबा, के पति  - भीमसेन सिंह के अपहरण का आरोप अभियुक्तों पर लगा* है! *जिसमें अभियुक्त लालमोहन दुबे, बलियारी ,कंडा, गढ़वा जिले का* है! *दुसरा विरेन्द्र महतो , औरंगाबाद जिला अंतर्गत अम्बा का* है! *इनको न्यायालय से जनवरी तथा सितंबर 2021 में एन0बी0डब्लू0 भी हुआ* था! *एस0पी0 गढ़वा तथा एस0 पी0 औरंगाबाद को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट से लेटर भी पिछली तिथि पर भेजा गया* था! *लेकिन आज तक न्यायालय में अभियुक्त को पेश नहीं किया* गया, *और न ही उससे सम्बन्धित कोई भी रिपोर्ट न्यायालय में पेश किया* गया! *यह न्यायिक आदेश का अवमानना* है! *इसलिए शो -  काज करते हुए अगली तिथि 21 अक्टूबर 2021 को निर्धारित किया गया* है!