मतगणना के अवसर पर सफलतापूर्वक सुरक्षित रूप से मतगणना कराने हेतु यातायात व्यवस्था को संधारित

मतगणना के अवसर पर सफलतापूर्वक सुरक्षित रूप से मतगणना कराने हेतु यातायात व्यवस्था को संधारित 
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
*पंचायत आम चुनाव 2021*
         मतगणना के अवसर पर सफलतापूर्वक सुरक्षित रूप से मतगणना कराने हेतु यातायात व्यवस्था को संधारित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, गया सदर श्री इंद्रवीर कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान गया शहर में यातायात व्यवस्था संबंधी ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। जो इस प्रकार है। 
         1. मोहड़ा प्रखंड से  मानपुर बाईपास की ओर आने वाली बड़ी वाहन को मेहता पेट्रोल पंप पर ही रोक दी जाएगा।
         2.  छोटी वाहन को गौरक्षणी मोड़ पर तक आने की इजाजत होगी।
         3.   मानपुर बस स्टैंड से जगजीवन कॉलेज की ओर कोई भी वाहन नहीं चलेगी।
         4. गौरक्षणि बस स्टैंड से अभ्यर्थी एवं मतगणना अभिकर्ता को जगजीवन कॉलेज तक पैदल जाना होगा।
         5. फतेहपुर प्रखंड की ओर से आने वाली बड़ी वाहन ग्रीन फील्ड स्कूल के पूर्व रोक दी जाएगी।
         6. छोटी वाहन को भुसुंडा मोड़ तक ही रोक दी जाएगी एवं बड़ी वाहन भुसुंडा मेला मैदान में पार्क होगी।
         7. बोधगया/शहर के बाहर जाने वाली वाहन 6 लेन पुल से होते हुए जाएगी।