डॉ0 करुणा सागर, अपर - पुलिस - महानिदेशक, निदेशक, आधुनिकीकरण, ब्यूरो -

*डॉ0 करुणा सागर, अपर  - पुलिस  - महानिदेशक, निदेशक, आधुनिकीकरण, ब्यूरो  - आफ -  पुलिस  - रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट, दिल्ली को फ्रांस के विश्वविद्यालय निकोले डी0 सुपिरियर राबर्ट, डी0 सोबोर्ने, द्वारा पी0 एच0 डी0 की मानद उपाधि प्रदान किया गया*.                     *अजय कुमार पाण्डेय*     मगध: *पुलिस डेवलपमेंट एवं रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फ्रांस के इस विश्वविद्यालय ने डॉ0 करुणा सागर को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से विभूषित* किया।
*अपर - पुलिस - महानिदेशक, डॉक्टर करुणा सागर को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ0 थौमस पेराडे एवं उनके भारतीय सहयोगी विवेक चौधरी द्वारा गोआ, भारत में आयोजित दीक्षांत समारोह में श्री सागर को डाक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किया* गया। *इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री जीतेंद्र सिंह शंटी एवं महामहिम डॉ0 नवाब मीर नासीर अली खान,कांउसेल, कज़ाकस्तान* रहे। *इस महती मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता, डॉ मुकेश त्यागी, लेखक, निदेशक, अभिनेता करण राजदान, संस्थापक एवं मुख्य ट्रस्टी हिन्दू राष्ट्र शक्ति कैप्टन डॉ0 सिकन्दर रिजवी की गरिमामयी मौजूदगी* रही।
*बताते चलें कि श्री सागर को मई,2021 में सिक्किम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय द्वारा बेहतर पुलिसिंग एवं जहानाबाद, अरवल में सामाजिक कार्य, भारतीय - रेडक्रास -‌ सोसाइटी, जहानाबाद के लिए उल्लेखनीय कार्य एवं कोरोना महामारी के दौरान जहानाबाद, अरवल जिले में ऐतिहासिक कार्य के लिए डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका* है! *फ्रांस के इस विश्वविद्यालय द्वारा पी0एच0डी0 की उपाधि से सम्मानित होने की खबर मिलते ही मगध की धरती जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद जिले के उनके चाहने वाले बुद्धिजीवियों, सामाजिक व्यक्तियों समेत अन्यान्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों में भी खुशी की लहर छा* गई। *उन्हें बधाई देने वाले लोगों में प्रो0 उमाशंकर सिंह सुमन, प्रो0 श्यामाकांत शर्मा, प्रो0 विनोद राय, प्रो0 कृष्ण मुरारी,,प्रो0 रामचरित्र शर्मा, रेडक्रास  -  सोसाइटी, जहानाबाद के पूर्व सचिव, विश्वनाथ प्रसाद, रंजय कुमार,  शिक्षक, अरुण शर्मा, श्री निवास शर्मा, वरीय नागरिक, शिव पूजन शर्मा, बलिराम शर्मा, जहानाबाद, बार - एसोशिएसन अध्यक्ष, गिरिजानंदन सिंह,अधिवक्ता, नवीन कुमार समेत शताधिक लोग शामिल* हैं। *ध्यातव्य रहे कि अपर - पुलिस - महानिदेशक, करुणा सागर जहानाबाद से गहरा सरोकार रखने वाले चर्चित शख्सियत* हैं! *वे जहानाबाद के एक महत्वपूर्ण अंग बन चुके* हैं। *मानवीय संवेदना के धरातल पर हर सक्षम लोगों को समाज के लिए काम करना* चाहिए! *इस संदेश के संवाहक के रूप में जहानाबाद श्री सागर की कर्मभूमि बन चुकी* है।