सीएम ने फल्गु पर बनने वाले रबर डैम निर्माण की प्रगति तथा सीताकुंड के निकट प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण

CM ने फल्गु पर बनने वाले रबर डैम निर्माण की प्रगति तथा सीताकुंड के निकट प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण।
                गया, 12 अक्टूबर, 2021,
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
*माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा आज गया ज़िले के मानपुर प्रखंड के अबगिला स्थित गया तथा बोधगया को पेयजल आपूर्ति हेतु बनाये जा रहे गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट (गंगा उदवह योजना) के फेज 1 अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, मोहड़ा प्रखंड के तेतर स्थित जलाशय के निर्माण, फल्गु पर बनने वाले रबर डैम निर्माण की प्रगति तथा सीताकुंड के निकट प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।*
                माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण करते हुए योजना को निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि *गंगा उदवह योजना* सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। नवादा, राजगीर, गया तथा बोधगया को पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने इस योजना को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया। *माननीय मुख्यमंत्री जी को बताया गया कि गंगा जल का पानी गया, बोधगया तथा मानपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो को मिलेगा।*
                अबगिल्ला स्थित निर्माणाधीन जल सोधन संयंत्र के विभिन्न अवयवो एवं जल भण्डार टैंक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जल सोधन प्रक्रिया और गया तथा बोधगया के लिए जलापूर्ति योजना की जानकारी प्राप्त की। 
                गया के मानपुर स्थित अबगिला पहाड़ी के निकट 0.938 एमसीएम क्षमता का आरसीसी टैंक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में इस टैंक में गया एवं बोधगया शहरों के उपयोग हेतु जल की आवश्यकता का 5 दिन का जल भंडारण किया जा सकेगा। गया एवं बोधगया शहर हेतु 186.50 एमएलडी क्षमता का जल सोधन निर्माण कार्य प्रगति पर है। औसत प्रगति 62% है। 
                माननीय मुख्यमंत्री को बताया गया कि गंगा उदवह योजना के बन जाने से बुडको द्वारा नदी से वाटर सप्लाई बंद हो जाएगा और जलापूर्ति गंगा उदवह योजना के माध्यम से होना प्रारम्भ हो जाएगा, इससे वाटर लेवल में बढ़ोतरी होगी। बताया गया कि पाइप बिछाने के समय फल्गु रिवर को 2 जगह क्रॉस करना होगा। 
             (1) एनएच 82 विष्णुपद मंदिर के पास से बने ब्रिज से 150 मीटर अप स्ट्रीम में ब्रिज बनेगा। इसके नीचे से पाइप बिछाया जाएगा। 
             (2) मानपुर बाईपास बुनियादगंज थाना के पास बने ब्रिज के डाउन स्ट्रीम में 250 मीटर दूसरा ब्रिज क्रॉस करेगा, अप स्ट्रीम ब्रिज से बोधगया तथा गया के विभिन्न टैंकों को पानी आपूर्ति होगी। 
                माननीय मुख्यमंत्री ने मोहड़ा प्रखंड के तेतर में जलाशय तथा अर्दन डैम के निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया।
                निरीक्षण के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री को बताया गया कि मोहड़ा प्रखंड के तेतर ग्राम स्थित पहाड़ी के निकट जलाशय की क्षमता 18.633 एमसीएम है। जलाशय का निर्माण 1.218 किलोमीटर लंबा एवं 33.04 मीटर उच्चा, अर्देन डैम निर्मित किया जाना है जिसके विरुद्ध 1.165 किलोमीटर लंबाई एवं 10 मीटर उच्चाई में डैम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। औसत प्रगति 50% बताया गया। 
                माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रबर डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण सीताकुंड से किया गया। 
                देवघाट स्थित विष्णुपद मंदिर से निकलने वाले जल, फूल एवं अन्य पदार्थों को फल्गु नदी में गिरने से बचाने हेतु देवघाट स्थित फल्गु नदी से होते हुए एक बड़ा नाला निर्माण के बारे में विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि वर्ष 2019 में माननीय मुख्यमंत्री जब गया आये थे, उसी समय नाला निर्माण का संबंध में निर्देश दिया था। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाला बन जाने से फल्गु नदी में विष्णुपद मंदिर का कचरा नही जा पायेगा, जिससे नदी साफ सुथरा रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रबर डैम के निर्माण से गया ज़िला का विकास होगा एवं पितृपक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं को रबर डैम से होते हुए सीता कुंड जाने में सहूलियत होगी। साथ ही रबर डैम बन जाने से रिवर फ्रंट की सभी सुविधाएं लोगों को मिलेगी तथा पर्यटन का और अधिक विकास होगा। 
                माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि फल्गु नदी में आने वाले गंदे पानी को एसटीपी में माध्यम से ट्रीटेड करने की व्यवस्था करें। माननीय मुख्यमंत्री को बताया गया कि शहर के गंदे पानी का शुद्धिकरण करते हुए इसिक उपयोग सिंचाई में किया जाएगा। 
                     माननीय मुख्यमंत्री के साथ गया ज़िला अंतर्गत वरिष्ठ पदाधिकारी यथा आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक, मगध प्रक्षेत्र, श्री अमित लोढ़ा, ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री आदित्य कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।