गैंगरेप की घटना से शर्मशार हुआ मानवता - डॉ0 सुरेश पासवान*

*गैंगरेप की घटना से शर्मशार हुआ मानवता  -  डॉ0 सुरेश पासवान*
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) 
*बिहार - सरकार के पुर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय -  जनता - दल, प्रदेश उपाध्यक्ष, डा0 सुरेश पासवान ने  औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर थाना क्षेत्र के एक युवती से गैंगरेप की घटना को कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा है कि अपराधी चाहे जो भी* हो! *कड़ी से कड़ी सजा मिलनी* चाहिए। *पुलिस -  प्रशासन का यह दायित्व है कि समय सीमा के अंदर बैज्ञानिक तरीके से जांच कर पीड़ीता को न्याय दिलाने में इमानदार कोशिश किया जाना* चाहिए। *ताकि इस तरह के वारदात करने से पहले अपराधी को यह मालूम होना चाहिए कि कानून से हम बच नहीं* सकते। *घटना के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए पुलिस -  प्रशासन को हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत* है। *ताकि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले* सके। *वैसे तो पुरे बिहार में कानून का भय समाप्त हो चुका* है! *चारो तरफ अपराधी अपराध को अंजाम देकर शासन - प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे* हैं। *सरकार अपराधियों के सामने वेवस और  लाचार साबित हो रही* है। *बिहार में प्रत्येक दिन हत्या, लुट, सामुहिक  -  बालात्कार, डकैती, अपहरण, छिनतई का नया रिकॉर्ड बन रहा* है। *जिसके लिए डबल -  इंजन वाली सरकार पुरी तरह से जिम्मेवार* है।