पुलिस - अधीक्षक ने सामूहिक बलात्कार मामले में आयोजित की प्रेस कॉफ्रेंस

*पुलिस  - अधीक्षक ने सामूहिक बलात्कार मामले में आयोजित की प्रेस कॉफ्रेंस          अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार ) पुलिस -  कप्तान, औरंगाबाद कानतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार दिनांक  - 18 अक्टूबर 2021 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस  - कॉफ्रेंस का आयोजन* किया! *आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस  - कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली पीड़िता के साथ रात्रि में सामूहिक   -  बलात्कार की घटना घटित* हुई! *इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर औरंगाबाद, महिला थाना, कांड संख्या  -  34 /  2021 दिनांक  -  17 अक्टूबर 2021 धारा  - 363, 376 डी0  / 34 भारतीय  - दंड -  विधान के विरुद्ध राहुल कुमार, पिता - सुनील राम, अविनाश कुमार, पंकज कुमार, दोनों पिता  - अनिल राम सभी मदनपुर, जिला -  औरंगाबाद दर्ज किया गया* है!  *तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया* है ! *घटना के सफल उद्भेदन हेतु कार्यालय आदेश ज्ञापांक  -  5540  / अप0 शा0 दिनांक  -  17 अक्टूबर 2021 के आलोक में अनुमंडल  - पुलिस -  पदाधिकारी, गौतम शरणं ओमी, सदर, के नेतृत्व में पुलिस  - उपाधीक्षक, ( मुख्यालय  - 02 ) औरंगाबाद, ललित नारायण पाण्डेय, अंचल  -  पुलिस  -  निरीक्षक, नगर  दुर्गेश राम, औरंगाबाद, पुलिस  - अवर -  निरीक्षक, राधा कुमारी, महिला थाना, थानाध्यक्ष महिला थाना, औरंगाबाद, पुलिस  - अवर  - निरीक्षक, गुफरान अली, जिला आ - सूचना इकाई, औरंगाबाद, की प्रतिनियुक्ति कर विशेष  -  अनुसंधान  - दल का गठन किया गया* है! *इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष, महिला थाना को पीड़िता को मुआवजा दिलाने हेतु अविलंब प्रस्ताव समर्पित करने तथा कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दो सप्ताह के अंदर आरोप  - पत्र समर्पित करने का आदेश दिया गया* है! *ताकि कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध माननीय  - न्यायालय में यथाशीघ्र त्वरित विचारण करा कर सजा दिलाया जा* सके! *जिसका प्रेस विज्ञप्ति भी विभागीय जारी किया गया* है! *ज्ञात हो कि पीड़िता के साथ यह घटना दशाहरा के ठीक दूसरे दिन शनिवार को घटी* है! *जिसको लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए मीडियाकर्मी को अपने  - अपने तरीके से पक्ष रखते हुए भी बयान दिया* है!