रेवाड़ा गांव में बड़े अकीदत के साथ मनाया गया जश्न-ए ईद मिलाद उन नबी

रेवाड़ा गांव में बड़े अकीदत के साथ मनाया गया जश्न-ए ईद मिलाद उन नबी
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
गया जिला को मंगलवार को जिले भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद (स•अ•स) का विलादात को ले बड़े अकीदत के साथ जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाया। इसी क्रम में रेवाड़ा गांव में भी जश्न ईद मिलाद उन नबी के मौके स्थानीय  स्कूल के पास एक महफ़िल सजी। जिसमें स्थानीय मौलानाओं में मौलाना मोहम्मद मिन्हाज अख्तर (खतीब व ईमाम रेवाड़ा (मस्जिद) ने मौजूद लोगों को अपनी इस्लाही तकरीर से संबोधित किया। और अपनी तकरीर में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के सीरत पर विस्तार पूर्वक रौशनी डाली। मौलाना मिन्हाज अख्तर ने अपने संबोधन में कहा की हजरत मोहम्मद पूरी दुनिया में बसे मुसलमानों के लिए श्रद्धा का एक खास मरकज है। जिसके सिलसिले में ईद मिलाद-उन-नबी अकीदत के साथ मनाया जाता है। ये एक ऐसा त्योहार है जो इस्लाम को मानने वाले के लिए बेहद जरूरी है। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख, 571 ईं. के दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्‍म हुआ था। इस मुल्क के सभी मुसलमानों को दिन रातभर इबादत, दुआओं का सिलसिला जारी रखनी चाहिए है और इसी खुशी में जुलूस निकाले जाते हैं।इस दिन को ही ईद मिलाद-उन-नबी या फिर बारावफात कहा जाता है।

इन्होंने कहा मुसलमानों को पैगंबर हजरत मुहम्मद स.अ.स बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस्लाम के आखिरी पैगंबर थे हजरत मुहम्मद स.अ.स। पैगंबर हजरत मुहम्मद उनका मक्का शहर में जन्म हुआ था। इसके बाद पैगंबरे-इस्‍लाम ने दुनिया को इस्लाम धर्म की पवित्र किताब क़ुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया। हजरत मुहम्मद साहब ने तालीम पर जोर दिया और सबके साथ समानता का व्‍यवहार करने पर बल दिया। उनका उपदेश था कि मानवता को मानने वाला ही महान होता है आदि अपनी बयानों से मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। आखिर में सलातो सलाम पेशकर सामुहिक रूप से मुल्क की सलामती, खुशहाली के लिए दुवाएं मांगी गई। और अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक तकसीम की गई।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर स्थानीय दर्जनों युवाओं का बहुत बड़ी भूमिका निभाई।इस मौके पर उपस्थित मो0 कययुम अंसारी मो0 एमाद आलम जमील अख्तर मो0 सनाउल्लाह मो0 जावेद हक मो0 अमानुल्लाह मो0 इस्तेखार मुस्तकीम मो0 कैला मो0 सम्मी मो0 नसीम एवं सैकड़ो लोग उपस्थित हुए