तारापुर विधानसभा क्षेत्र में लोजपा का जनसंपर्क अभियान तेज*।

*तारापुर विधानसभा क्षेत्र में लोजपा का जनसंपर्क अभियान तेज*।                   ( *वर्तमान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के उप  - चुनाव प्रभारी एवं रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी, प्रत्याशी, मनोज कुमार सिंह के साथ संगठन मंत्री, संजय सिंह भी  गांव - गांव में घर - घर पहुंच कर रहे जनसंपर्क*)             *अजय कुमार पाण्डेय*।                 औरंगाबाद: ( बिहार )  *आगामी 30 अक्टूबर 2001 को मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली उप - चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) का जनसंपर्क  - अभियान भी तेज होते दिखाई दे रही* है! *जहां लोक जनशक्ति पार्टी, ( रामविलास )  राष्ट्रीय अध्यक्ष, चिराग पासवान ने तो शुक्रवार तथा शनिवार को अपने उम्मीदवार को जिताने हेतु तारापुर में रोड शो का आयोजन किया* ही! *मगर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी एवं वर्तमान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी द्वारा प्रभारी बनाए गए मनोज कुमार सिंह भी तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली दर्जनों गांवों में जनसंपर्क -  अभियान करते हुए अपनी पार्टी प्रत्याशी, कुमार चंदन सिंह की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर  - घर जाकर मुलाकात* की! *इसके अलावे लोक जनशक्ति पार्टी,।        ( राम विलास )  के प्रभारी, मनोज कुमार सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि उप - चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी दोनों सीटों से चुनाव हार* जाएंगे, *तथा उप  - चुनाव परिणाम आने के बाद जनता दल यूनाइटेड की सरकार भी बिहार में* गिरेगी! *वहीं दूसरी ओर लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री, संजय सिंह का भी दावा है कि उप  - चुनाव में तारापुर विधानसभा क्षेत्र तथा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र, दोनों स्थानों से हमारे पार्टी के प्रत्याशी, चुनाव जीतेंगे, और नीतीश कुमार का विदायी तय* है! *ध्यातव्य हो कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रभारी, मनोज कुमार सिंह तथा प्रदेश संगठन मंत्री, संजय सिंह अपने पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए रंगा पाताल, रामपुर, बरहौनिया, मिल्की मंजरा, रतनपुरा, गनैली, झिकती घौसपुर सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क  - अभियान चलाकर घर - घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात* की! *मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार - सरकार अपनी पूरी कैबिनेट को तारापुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में झोंक दिया* है! *लेकिन इस बार तारापुर की जनता ने न सिर्फ तारापुर, बल्कि दोनों उप  - चुनाव के बाद बिहार में सरकार का भी बदलाव कर* देगी! *लोजपा के पक्ष में जनता गोलबंद हो गई* है! *महिलाएं तथा युवा हमारे दल के साथ जुड़े रहे* हैं, *तथा यहां जनता दल यूनाइटेड, तीसरे नंबर पर चल रही* है! *यहां के लोगों में माननीय, चिराग पासवान के प्रति भी जनता के बीच काफी स्नेह  -  प्यार देखने को मिल रहा* है!