जीबीएम कॉलेज में एमयू अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

*जीबीएम कॉलेज में एमयू अधिकारियों द्वारा निरीक्षण*

*(कॉलेज दिनानुदिन विकास के पथ पर: प्रो दीन)*
 रिपोर्टः डीके पंडित
गया (बिहार) में गौतम बुद्ध महिला (जीबीएम) कॉलेज में रविवार को फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, कॉमर्स तथा लाइब्रेरी साइंस विषयों में अॉनर्स कक्षाओं के नियमित रूप से संचालन तथा विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त करने हेतु मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस टीम में मगध विश्वविद्यालय के सीसीडीसी-सह-संकायाध्यक्ष विज्ञान, प्रो सिद्धनाथ प्रसाद दीन, प्रो रुद्र प्रताप चौहान, डीएसड्ब्ल्यू,  प्रो बृज बिहारी शर्मा, इंस्पेक्टर अॉफ कॉलेजेज, साइंस, प्रो जयनन्दन प्रसाद सिंह, संकायाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान-सह- निदेशक, डिपार्टमेंट अॉफ लाइब्रेरी साइंस, प्रो दीपक कुमार, इन्सपेक्टर अॉफ कॉलेजेज, अॉर्ट्स ऐंड कॉमर्स, प्रो गिरीश नन्दन शर्मा, डीन फैकल्टी अॉफ कॉमर्स, एएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो शम्शुल इस्लाम, डॉ अजय कुमार सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष, एएम कॉलेज, प्रो विजय कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष, भौतिकी, गया कॉलेज आदि शामिल थे। प्रधानाचार्य प्रो जावेद अशरफ सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने सभी अधिकारियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता, कॉलेज डायरी तथा कैलेंडर प्रदान कर किया। कॉलेज की छात्रा मोनिका मेहता, रिया, सुरुचि, प्रियंका, राखी, रुपाली, सपना, अर्पणा आदि  ने तिलक लगाकर अतिथियों  का अभिनंदन किया। छात्राओं ने कोविड-19 के प्रॉटोकॉल का अनुपालन करते हुए अतिथियों को सैनेटाइजर, मास्क, दास्ताने प्रदान किया, जिसकी सबने प्रशंसा की। अधिकारियों ने कॉलेज का, विशेष रूप से, फिजिक्स डिपॉर्टमेंट तथा कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए अत्यंत संतोष जताया। सभी ने कॉलेज प्रशासन द्वारा शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में छात्राओं की बहुआयामी प्रगति हेतु उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। प्रो दीन ने कहा कि कॉलेज दिनानुदिन विकास के पथ पर अग्रसर है, जिससे छात्राएं निश्चित ही लाभान्वित होगी। उन्होंने प्रधानाचार्य को लाइब्रेरी हेतु नयी पुस्तकें खरीदने हेतु विश्वविद्यालय की ओर से सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। महाविद्यालय निरीक्षण के इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष डाॅ शिल्पी बनर्जी, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो अफ्शां सुरैया तथा डॉ बनिता कुमारी, जन्तु विज्ञान विज्ञानाध्यक्ष डॉ फरहीन वजीरी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो उषा राय, प्रो किश्वर जहाँ बेगम, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी तथा डॉ पूजा, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ किरण बाला तथा डॉ प्यारे मांझी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ पवन कुमार पाण्डेय, गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ दीपशिखा पांडे,  संगीत विभागाध्यक्ष डॉ नूतन कुमारी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ निर्मला कुमारी तथा डॉ शगुफ्ता अंसारी,                                                                 अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सहदेव बाउरी तथा डॉ नगमा शादाब, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रीति शेखर,  दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ जया चौधरी,  डॉ पूजा राय तथा डॉ अमृता घोष सहित अन्य सभी विभागों के फैकल्टीज तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।