*बघौरा - पंचायत की जनता ने लगातार दूसरी बार भी गुड़िया देवी को ही मुखिया पद हेतु सौंप दी कमान*

*बघौरा   -  पंचायत की जनता ने लगातार दूसरी बार भी गुड़िया देवी को ही मुखिया पद हेतु सौंप दी कमान*                           *अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )  रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाली बघौरा  -  पंचायत की जनता ने मुखिया पद के लिए लगातार दूसरी बार भी हुए पंचायत  - चुनाव 2021 में गुड़िया देवी पर ही भरोसा करते हुए पुनः मुखिया पद की जिम्मेवारी सौंप* दी! *जिससे उत्साहित बघौरा  -  पंचायत की मुखिया, गुड़िया देवी तथा  पति  - अनुज सिंह ने भी पंचायत  -  चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद संवादाता के समक्ष पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिस प्रकार से हम लोगों को विपक्षी द्वारा बार  - बार हमला करते /  करवाते  हुए भी पंचायत  -  चुनाव में हमेशा परेशान किया*  गया! *इसके बावजूद भी हम लोगों ने बघौरा  -  पंचायत की महान जनता पर  ही भरोसा करते हुए अपने मिशन में लगे* रहे  *जिसका आज परिणाम भी बघौरा  -  पंचायत की महान जनता ने अपने  - अपने मताधिकार का प्रयोग कर के सबको दिखा* दिया!  *हम लोग तो सिर्फ यही कहेंगे कि जिस प्रकार से बघौरा  -  पंचायत की महान जनता ने मतदान करके हमारे विपक्षीयो को भी करारा जवाब दिया* है! *इसे हम लोग कदापि नहीं भूल* सकते! *इसलिए सर्वप्रथम हम दोनों पति /  पत्नी अपने पंचायत की महान जनता एवं नवयूवको को बहुत  - बहुत धन्यवाद और बधाई देना चाहता* हूं! *जो हम लोगों पर पुनः भरोसा करते हुए दूसरी बार भी अपना  - अपना किमती मत देकर बघौरा पंचायत का विजेता बनाया* है! *इसके अलावे मुखिया, गुड़िया देवी ने संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अपने पंचायत में पिछली बार छूटे हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश* करूंगी, *और आगे उनके और विकास के बारे में* सोचूंगी!  *अपने कार्यों को अच्छे से सुदृढ कर के संकल्प के साथ पूरा* करूंगी! *ताकि हम लोगों पर भी क्षेत्र की महान जनता ने  जो भरोसा करते हुए पुनः विजेता बनाया* है! *उस  भरोसे पर हम लोग भी खरा* उतरे! *घयातव्य हो कि बघौरा -  पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल प्रत्याशियों की संख्या 08* थी! *जिसमें लगातार दूसरी बार मुखिया बनी गुड़िया देवी को सर्वाधिक 1,930 मत प्राप्त* हुए, *तथा निकटतम प्रतिद्वंदी मंजू देवी को कुल 1,008 मत प्राप्त* हुए! *इस प्रकार गुड़िया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, मंजू देवी को कुल 922 मतों के अंतर से पराजित* किया!