सरकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओ/कार्यक्रमों की साप्ताहित समीक्षा बैठक

सरकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओ/कार्यक्रमों की साप्ताहित समीक्षा बैठक 
                गया, 25 अक्टूबर, 2021,
रिपोर्टः डीके पंडित
 सरकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओ/कार्यक्रमों की साप्ताहित समीक्षा बैठक ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई, जिसमें जल जीवन हरियाली अभियान के विभिन्न अवयवों, कोविड 19 जांच एवं टीकाकरण, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, राशन कार्ड, उत्पाद, विधि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।  
                बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि *गया जिला जल जीवन हरियाली अभियान में 53.07 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है, जिसमे प्रपत्र 1 में 9.91 अंक, प्रपत्र 2 में 12.36 अंक, प्रपत्र 3 में 3.46 अंक, प्रपत्र 4 में 5.77 अंक, प्रपत्र 5 में 3.82 अंक, प्रपत्र 6 में 4.32 अंक, प्रपत्र 7 में 5.07 अंक, प्रपत्र 8 में 6.67 अंक, प्रपत्र 9 में 0.06 अंक एवं प्रपत्र 10 में 4.31 अंक प्राप्त किया है।*
                जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि *सार्वजनिक कुओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार* करने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा 1,646 संरचनाओं, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 290 एवं नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 50 संरचनाओं में कार्य प्रारंभ किया गया है।
                *सार्वजनिक कुओं/चापाकालो के किनारे सोख्ता/रिचार्ज/अन्य जल संचयन संरचना का निर्माण* हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 136 संरचनाओं, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 156 संरचनाओं तथा पंचायत राज विभाग द्वारा 80 संरचनाओं में कार्य प्रारंभ किया गया है। 
                जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहां मतदान एवं मतगणना कार्य पूर्ण हो चुका है, को निर्देश दिया कि लंबित संरचनाओं का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए पोर्टल पर जियो टैग फ़ोटो अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। 
                ज़िला पदाधिकारी द्वारा *कोविड 19 टीकाकरण* में बताया गया कि दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें वैसे क्षेत्रों को चिन्हित करें, जहां टीकाकरण की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने सिविल सर्जन, ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि टीकाकरण सत्र स्थल वैसे क्षेत्र में ही बनाए, जहां टीकाकरण कम हुआ है, ताकि अधिक से अधिक लोग टीका ले सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि डोर टू डोर जागरूकता, माइकिंग, जीविका दीदियों, आशा, एएनएम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाए, इसे सुनिश्चित करेंगे। ज़िला पदाधिकारी ने प्रखंडो की वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि टीकाकरण में अपने अपने प्रखंडो की स्थिति की आकलन कर कम टीका वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलवाना सुनिश्चित करेंगे। 
                बैठक में *लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम* की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत), अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोक शिकायत में जो मामले काफी समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता स्तर पर निष्पादित करते हुए प्रतिवेदित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
                ज़िला पदाधिकारी ने *जनता के दरबार मे मुख्यमंत्री* कार्यक्रम में आने वाले मामलों को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन कर संबंधित विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
                जिला पदाधिकारी द्वारा *विधि शाखा* की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन भी विभागों के मामले सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी में लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करवाना सुनिश्चित करेंगे।
                *आपूर्ति शाखा* की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राशन कार्ड के लिए जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं, उनका ससमय सत्यापन करते हुए निर्माण कराना सुनिश्चित करें। 
                *उत्पाद विभाग* की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि उत्पाद में जब्त वाहनों की नीलामी ससमय कराना सुनिश्चित करें। 
                बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण, कार्यपालक अभियंतागण सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।