कोरोना टीकाकरण की प्रगति एवं कोरोना जांच की समीक्षा विस्तार से की गई

कोरोना टीकाकरण की प्रगति एवं कोरोना जांच की समीक्षा विस्तार से की गई
गया, 26 अक्टूबर 2021- 
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
*मुख्य सचिव बिहार सरकार श्री त्रिपुरारि शरण की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण की प्रगति एवं कोरोना जांच की समीक्षा विस्तार से की गई। साथ ही मुख्य सचिव द्वारा जिला स्कूल में कार्यरत 7 टू 9 टीकाकरण केंद्र, ड्राइव थ्रू टीकाकरण केंद्र, पिंक बूथ का निरीक्षण  किया गया। तत्पश्चात गया रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का कोरोना जांच एवं टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन पर 9 टू 9 टीकाकरण सत्र स्थल  का विस्तार से निरीक्षण किया गया।*

 तत्पश्चात मुख्य सचिव द्वारा प्रभावती अस्पताल में पिंक बूथ का निरीक्षण किया गया। साथ ही जे०पी०एन० अस्पताल जाकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, अस्पताल की साफ-सफाई, फर्नीचर आदि की विस्तार से निरीक्षण किया गया। ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण मुख्य सचिव द्वारा किया गया।

 मुख्य सचिव द्वारा बोधगया अंतर्गत बकरौर में NICCO, NICODA (JAPAN) संस्था की मदद से चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी समाजसेवा, नारी सशक्तिकरण, ऑर्गेनिक खेती एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि इस संस्था द्वारा महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं किसानों को ऑर्गेनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संस्था द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे लोगों को खेती की नई तकनीक सीखने को मिलेगी साथ ही लोगों का जीवन स्तर में सुधार एवं आर्थिक उन्नति होगी। मुख्य सचिव द्वारा  इस संस्थान में वृक्षारोपण भी किया गया साथ ही उन्होंने आर्गेनिक खेती के माध्यम से उपजाए जा रहे टमाटर,साग, भिंडी  ई० का भी निरीक्षण किया गया। यह संस्था 2019 से कार्यरत है।उन्होंने बकरौर स्थित NICCO, NICODA (JAPAN) संस्था द्वारा ऑर्गेनिक खेती का विस्तार से निरीक्षण किया।

*तत्पश्चात मुख्य सचिव  द्वारा आई०आई०एम० बोधगया जाकर ऑफिस, हॉस्टल, स्टडी सेंटर का निरीक्षण किया गया।उनके  द्वारा आई०आई०एम० बोधगया निदेशक के साथ हॉस्टल, कार्यालय, क्लासरूम इत्यादि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया साथ ही  निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण भी किया गया। *

* समाहरणालय सभाकक्ष में मुख्य सचिव बिहार सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण की प्रगति तथा कोरोना जांच की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को निदेश दिया कि आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले टीकाकरण महा अभियान में लोगों को अधिक से अधिक टीका लेने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करें। उन्होंने बेलागंज तथा कोंच प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि आगामी 28 अक्टूबर को महा अभियान में दोनों प्रखंड 50% से अधिक उपलब्धि प्राप्त करें। कार्य में कोताही बरतने वाले प्रभारी चिकित्सा प्रभारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

 जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में 24 पिंक बूथ बनाए गए हैं। जहां पर महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 2500956 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिसमें प्रथम डोज़ के रूप में 1855034 लोगों का तथा द्वितीय डोज़ के रूप में जो 645922  लोगों का टीका लगाया जा चुका है। गया शहरी क्षेत्र में 114% प्रथम डोज़ का टीका तथा 53%  द्वितीय डोज का, साथ ही बाराचट्टी, शेरघाटी, बोधगया द्वारा अच्छी प्रगति प्राप्त की गई है। बेलागंज और कोच को अपनी स्थिति सुधारने का निदेश दिया गया है।

 *जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव को बताया गया कि जे०पी०इन० अस्पताल, प्रभावती अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी,शेरघाटी,सी०एस०सी० बोधगया में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गएं हैं।  साथ ही मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पी० एस० ए० प्लांट,  300 एलपीएम तथा 2500 एलपीएम बूस्टर के साथ लगाए गए हैं। 20,000 KLD का क्रायोजेनिक लिक्विड प्लांट शीघ्र ही पूर्ण कराए जाएंगे। मुख्य सचिव ने इसे नवंबर माह में पूर्ण कराने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 781 सरकारी आइसोलेशन सेंटर तथा 173 प्राइवेट आइसोलेशन सेंटर तैयार हैं। अबतक 2333813 कोरोना जांच की गई है।*

 मुख्य सचिव द्वारा गया रेलवे स्टेशन जाकर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच केंद्र, टीकाकरण केंद्र तथा 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने मुख्य सचिव को बताया कि दीपावली एवं छठ त्यौहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट गया तथा अंतर-राज्यीय बस स्टैंड पर कोरोना जांच एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। गया रेलवे स्टेशन पर 8  कोरोना जांच केंद्र तथा 2 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पर्व त्यौहार के अवसर पर बाहर से आने वाले  लगभग10,000 लोगों का प्रतिदिन जांच का लक्ष्य रखा गया है।

 मुख्य सचिव के कार्यक्रम में आयुक्त, मगध प्रमंडल श्री मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार, नगर आयुक्त श्री सावन कुमार , अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।