पंचम चरण का मतदान ज़िले के वजीरगंज एवं फतेहपुर प्रखंडों में स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न

 पंचम चरण का मतदान ज़िले के वजीरगंज एवं फतेहपुर प्रखंडों में स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न 
                गया, 25 अक्टूबर, 2021, 
रिपोर्ट डीके पंडित
गयाबिहार
*पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के पंचम चरण का मतदान ज़िले के वजीरगंज एवं फतेहपुर प्रखंडों में स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया गया है। 
             *उल्लेखनीय है कि वजीरगंज प्रखंड में 17 पंचायत एवं फतेहपुर प्रखंड में 19 पंचायत हैं।*
                *मतदान के पश्चात मतगणना कार्य कल दिनांक 26 अक्टूबर, 2021 को वजीरगंज प्रखंड के मतों की गणना मानविकी भवन, गया कॉलेज, गया एवं फतेहपुर प्रखंड के मतों की गिनती वाणिज्य भवन तथा सीवी रमन भवन, गया कॉलेज, गया में किया जाएगा।*
                *विदित हो कि मतगणना का कार्य पूर्वाह्न 08:00 बजे प्रारम्भ किया जाएगा। साथ ही वजीरगंज प्रखंड के मतगणना 15 टेबल एवं फतेहपुर प्रखंड के मतगणना 16 पर की जाएगी।*