राजद सुप्रीमो द्वारा बिहार कांग्रेस प्रभारी के खिलाफ अमर्यादित भाषा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है - कांग्रेस प्रवक्ता*

*राजद सुप्रीमो द्वारा बिहार कांग्रेस प्रभारी के खिलाफ अमर्यादित भाषा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है -  कांग्रेस प्रवक्ता*
*अजय कुमार पाण्डेय*         गया: ( बिहार )  *अखिल  -  भारतीय  - कांग्रेस  - कमिटी, सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता, बिहार -  प्रदेश  - कांग्रेस  - कमिटी, प्रो0 विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक, मो0 खान अली, जिला  - उपाध्यक्ष,  युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह,  जिला  -  महासचिव, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार,  टिंकू गिरी,  ओंकारनाथ सिंह,  सुभाषचन्द्र,, विनोद बनारसी,।  राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल  - भारतीय  - कांग्रेस  - कमिटी के बिहार  -  प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, माननीय, भक्त चरण दास पर राजद सुप्रीमो, लालू प्रसाद यादव द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना देश के अनुसूचित जाति /   जनजाति के प्रति उनकी दुर्भावना को प्रदर्शित करता* है! *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भक्त चरण दास देश के रेल मंत्री, छात्र  - संघर्ष  - वाहिनी के राष्ट्रीय - संयोजक सहित कई राष्ट्रीय  -  स्तर के आंदोलनों का नेतृत्व कर उसे मुकाम तक पहुंचाने में कामयाब रहे* हैं! *भूदान आंदोलन के जनक, विनोबा भावे के बाद देश के दूसरे व्यक्ति भक्त चरण दास ही* है! *जिन्होंने लाखो भूमिहीनों के लिए बिहार की धरती पर लंबा आंदोलन चलाकर हजारों एकड़ ज़मीन दिलाने का काम किया* हैं! *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव की अमर्यादित टिप्पणी के बाद देश एवम् बिहार के सभी राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, एक स्वर में भक्त चरण दास पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की घोर निन्दा करते हुए इसे राष्ट्र के अनुसूचित जाति एवं जनजाति का अपमान बता रहे* हैं! *जिसका जवाब तारापुर तथा कुशेश्वर स्थान उप  - चुनाव में वहां के मतदाता जरूर* देंगे। *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि  राजद सुप्रीमो, लालू प्रसाद यादव जी * रस्सी जल जाए, लेकिन ऐठन ना जाए* *वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनी उम्र, सेहत, ओहदा का ख्याल न रखते हुए गलत ब्यानी कर आखिर देश, प्रदेश के लोगो को यही अमर्यादित भाषा का संदेश देना चाहते* हैं! *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे 138 साल की पुरानी पार्टी* है! *जो भारत को अंग्रेज़ो की गुलामी से आजादी दिलाने, अखंड  - आधुनिक भारत बनाने, सर्व धर्म समभाव ,  सर्वहारा समाज का निर्माण करने, देश के चहुंमुखी विकास करने में योगदान देने वाली पार्टी* है। *कांग्रेस नेताओं ने राजद सुप्रीमो, लालू प्रसाद यादव  से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग किया* है!