कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान की सफलता हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न वार्डों, पंचायतों, प्रखंडों सहित शहरी क्षेत्रों

कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान की सफलता हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न वार्डों, पंचायतों, प्रखंडों सहित शहरी क्षेत्रों
गया, 28 अक्टूबर 2021-
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
 कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान की सफलता हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न वार्डों, पंचायतों, प्रखंडों सहित शहरी क्षेत्रों में लगभग 1000 से अधिक टीकाकरण सत्र स्थलों पर टीकाकरण महा-अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्तर पर पर्याप्त संख्या में टीका कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

जिले के विभिन्न वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी यथा जिला पदाधिकारी, उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का भ्रमण कर टीकाकरण का जायजा लिया गया।  साथ ही जो टीका लेने से इंकार कर रहे थे, उन्हें समझाते हुए टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया। विदित हो कि कुछ लोग अभी भी टीका के संबंध में कुछ भ्रांतियां पाले हुए हैं। जैसे :-दूध पिलाने वाली मां, गर्भवती महिलाएं, गंभीर  रोगों से ग्रसित लोग सहित अनेक छोटे-छोटे कारणों से लोग टीका नहीं लेना चाह रहे हैं। *जबकि वास्तविकता यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं अन्य स्वास्थ्य संगठनों द्वारा यह बताया गया कि गर्भवती महिला, दूध पिलाने वाली मां, गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति भी कोरोना का टीका ले सकते हैं। इससे उन्हें कोई शारीरिक हानि नहीं होगी बल्कि टीका लेने से उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा, जो विभिन्न रोगों से उन्हें बचाएगा।*

 *जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा जारी आदेश के आलोक में प्रखंडों के नामित वरीय पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने प्रखंड स्थित विभिन्न पंचायतों/गावों का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही वार्ड स्तर पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी द्वारा भी संबंधित वार्डो  का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के लाभ एवं कोरोना से सुरक्षा से अवगत कराया गया तथा जो लोग टीका नहीं लेना चाह रहे थे, वे भी प्रेरित होकर टीका लेने हेतु तैयार हो गए।*

*वृद्ध एवं असहाय लोग, दिव्यांग व्यक्ति, बीमार व्यक्ति को टीका देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा डोर टू डोर वैक्सीनाशन देने का कार्य भी किया गया है। इस कार्य मे ANM की प्रतिनियुक्ति की गई है।*

जिला प्रशासन द्वारा इस महा-अभियान की सफलता हेतु प्रखंड स्तर पर मोबिलाइजर  टीम का गठन किया गया। जिन्होंने टीका लेने से इनकार करने वाले लोगों को समझाने का कार्य किया है। साथ ही जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका,आशा कार्यकर्ता, टोला सेवक, विकास मित्र सहित अन्य कर्मी भी इस महा-अभियान में सहयोग दे रहे हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा किये गए अनुरोध के आलोक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी टीकाकरण कार्य में लोगों को प्रेरित एवं जागरुक कराने का कार्य किया जा रहा है। मुखिया वार्ड सदस्य सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।