कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज बेलागंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों

कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज बेलागंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों भ्रमण।
गया, 28 अक्टूबर 2021
        रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
         *कोविड-19 टीकाकरण महा-अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज बेलागंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों जहां टीकाकरण की उपलब्धि कम थी, उन क्षेत्रों के गांव/टोलो में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया।*

          जिला पदाधिकारी द्वारा बेलागंज प्रखंड के साकिर बिगहा पंचायत के अंतर्गत उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय समसपुर सत्र स्तर तथा आंगनबाड़ी केंद्र के वार्ड संख्या-7 एवं 8 में कार्यरत टीकाकरण सत्र स्थल का भ्रमण कर टीकाकरण कार्यो का जायजा लिया गया। उन्होंने मुखिया तथा वार्ड सदस्य से अनुरोध किया कि वे अपने पंचायत/वार्डो में जाकर लोगों को टीकाकरण हेतु जागरूक तथा प्रेरित करें। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तथा गांव/टोलों में जाकर टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने अनुरोध किया कि मस्जिद से  टीकाकरण संबंधी सूचना माइक के द्वारा प्रसारित करावे ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण संबंधी सूचना को सुनकर टीका लेने हेतु सत्र स्थल पर आ सके।

           तत्पश्चात जिला पदाधिकारी वार्ड-12 के उच्च माध्यमिक विद्यालय कौआडोल टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने सेविका,सहायिका, आशा तथा तकनीकी सहायक एवं शिक्षक को निदेश दिया कि वे वार्ड-12 में भ्रमण कर लोगों को जिन्होंने टीका नहीं लिया है, उन्हें टीकाकरण सत्र स्थल पर लावे। जिला पदाधिकारी द्वारा भलुआ पंचायत के वार्ड 6 एवं 7 हेतु टीकाकरण सत्र स्थल  मध्य विद्यालय कुरीसराय जाकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्षेत्र का भ्रमण कर जो लोग टीका नहीं ले रहे हैं, उन्हें टीकाकरण से लाभ के बारे मैं बताया तथा उन्हें प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी द्वारा भलुआ-2 पंचायत के वार्ड-11, 12 तथा 13 के लिए बनाए गए टीकाकरण सत्र स्थल मध्य विद्यालय भलुआ-2 जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मुखिया से अनुरोध किया कि वे वार्ड सदस्य के साथ अपने पंचायत के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को टीका लेने हेतु सत्र स्थल पर भेजें तथा जो लोग टीका नहीं लेना चाह रहे हैं, उन्हें समझावे। 

          *जिला पदाधिकारी के क्षेत्र भ्रमण से संबंधित क्षेत्र के लोग टीका हेतु काफी उत्सुक दिखे तथा टीका लेने हेतु टीकाकरण सत्र स्थल की ओर जाने लगे।*

          जिला पदाधिकारी ने टीकाकरण सत्र स्थल पर उपस्थित सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता को निदेश दिया कि वे संबंधित क्षेत्र में जाकर लोगों को प्रेरित करें। जो आशा कार्यकर्ता, सेविका, सहायिका टीकाकरण कार्य में संतोषजनक कार्य नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई करने का निदेश उनके वरीय पदाधिकारी को दिया गया।

         जिला पदाधिकारी द्वारा बेलागंज प्रखंड कार्यालय में जाकर टीकाकरण महा-अभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन को निदेश दिया कि वे बेलागंज प्रखंड में टीकाकरण महा- अभियान के अवसर पर टीका हेतु अधिक से अधिक उपलब्धि दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

          तत्पश्चात जिला पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण से संबंधित डाटा एंट्री का निरीक्षण करते हुए संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर को निदेश दिया कि वे कोविड पोर्टल पर टीकाकरण की डाटा एंट्री करने में तेजी लावे। तत्पश्चात अस्पताल के वार्डों का भ्रमण किया गया, ऑपरेशन थिएटर, डेंटल केयर यूनिट इत्यादि चिकित्सकीय कार्यों तथा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निदेश दिए गए।

           विदित हो कि गया जिले के कोच एवं बेलागंज प्रखंडो में टीकाकरण में तेजी लाने हेतु जिला पदाधिकारी का बेलागंज प्रखंड का भ्रमण काफी महत्व रखता है। बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला पदाधिकारी द्वारा आकर्षक एवं आरामदायक  रैंप का निर्माण कराया गया है। जिसके निर्माण से दिव्यांग, वृद्ध लोगों को काफी सहायता मिल रही है। जिला पदाधिकारी के प्रयास से सभी पी०एच०सी० एवं अस्पतालों में आरामदायक  एवं सुविधाजनक रैंप का निर्माण किया गया है।

         जिला पदाधिकारी के साथ सिविल सर्जन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं चिकित्सक साथ थे।