आगामी दीपावली, छठ पर्व, काली पूजा इत्यादि पर्व-त्यौहार को देखते हुए छठ पूजा समितियों, प्रशासनिक दाधिकारियों के साथ बैठक।

आगामी दीपावली, छठ पर्व, काली पूजा इत्यादि पर्व-त्यौहार को देखते हुए छठ पूजा समितियों, प्रशासनिक दाधिकारियों के साथ बैठक।
गया, 27 अक्टूबर 2021-
रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित
गयाबिहार 
जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आगामी दीपावली, छठ पर्व, काली पूजा इत्यादि पर्व-त्यौहार को देखते हुए छठ पूजा समितियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, छठ घाटों की साफ-सफाई, खतरनाक छठ घाटों का  चिन्हित करना, आतिशबाजी अथवा पटाखों पर रोक,  यातायात व्यवस्था, कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन, मूर्तियों के विसर्जन के संबंध में दिशा-निदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रमों/मेलो पर प्रतिबंध, गोताखोर की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।*

बैठक में जिला पदाधिकारी  ने बताया कि दिनांक 8 से 11 नवंबर तक आस्था एवं विश्वास का पर्व छठ त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाए जाने की आवश्यकता है। कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया  कि यथासंभव अपने घर पर ही छठ पर्व करें। छठ घाटों पर अधिक भीड़ न लगावे तथा बच्चे एवं वृद्ध छठ घाट जाने से बचे, मास्क लगाकर रहे तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन अवश्य करें।

 जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को निदेश दिया कि वे दो दिनों के अंदर अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी प्रमुख छठ घाटों को अच्छी तरह निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में नदी/तालाबों/पोखरों की गहराई, आने-जाने का रास्ता, वाहन पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने गया, नगर निगम के नगर आयुक्त को निदेश दिया कि वे गया नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर, छठ घाटों पर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था इत्यादि कार्यों  को सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने देवघाट पर भीड़ को नियंत्रित करने का निदेश दिया। उन्होंने निदेश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष ,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छठ पूजा समितियों के साथ 29/10/2021 को बैठक कर छठ घाटों की क्षमता, यातायात का नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, खतरनाक घाटों को चिन्हित करना, बड़े घाटों पर नियंत्रण कक्ष, पी०ए० सिस्टम का संस्थापन करने का निदेश इत्यादि कार्य सुनिश्चिय करे।ल।

 उन्होंने छठ घाटों पर पटाखे न छोड़ने से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया। अग्निशमन पदाधिकारी को दीपावली एवं छठ के अवसर पर वाहनों का संधारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्था करने का निदेश दिया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निदेश दिया  कि वे जर्जर तथा लटकते हुए तारों का निरीक्षण करा कर उसे ठीक करें। उन्होंने बड़े छठ घाटों पर वीडियोग्राफी तथा सी०सी०टी०वी० लगाने का भी निदेश दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर,  ट्रैफिक डी०एस०पी० को निदेश दिया।


*जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निदेश दिया कि छठ घाट एवं दीपावली के अवसर पर किसी प्रकार का सामूहिक भोज अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने छठ घाटों पर जगह-जगह आवश्यक सूचना, कोविड-19 प्रोटोकॉल से संबंधित साइनेजेज लगाने का निदेश नगर आयुक्त को दिया। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे बड़े घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था पूर्व से ही कर लेंगे। अधिक गहरे घाटों पर रस्सी/बैरिकेडिंग लगाकर उस पर लाल कपड़ा लगाना सुनिश्चित करेंगे।*

जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित छठ पूजा समितियों के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे छठ घाटों पर अपने वोलेंटियर अवश्य रखें तथा इसकी सूची अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दें। उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्था को सुनिश्चित कर लेंगे साथ ही उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल  के संबंध में विस्तार से अवगत करा दें।

*जिला पदाधिकारी ने जिलावासियों को दीपावली एवं छठ पूजा की पूर्व बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनसे अपील किया है कि दीपावली के शुभ अवसर पर वे मिट्टी के दीया बनाने वाले स्थानीय कारीगरों से अधिक से अधिक संख्या में दीया खरीदकर दीपावली मनाएं ताकि इन्हें रोजगार मिल सके और दीपावली में मिट्टी के दिए जलने की परंपरा चलती रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली में मिट्टी का दीया जलाना हमारी संस्कृति एवं परंपरा का परिचायक है।*

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर छठ घाट पर आने-जाने  मार्ग को चौड़ा रखे, वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था पूर्व से ही अच्छी तरह लोगों के बीच प्रचारित हो। उन्होंने बड़े छठ घाटों पर पी०ए० सिस्टम लगाने तथा आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण, कोविड-19 प्रोटोकॉल से संबंधित महत्वपूर्ण निदेशो का प्रसारण करने का निदेश दिया। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा छठ पूजा समिति के सदस्यों को निदेश दिया कि वे छठ घाटों की क्षमता का आकलन पूर्व से ही कर ले। फल्गु नदी के दोनों किनारे यथा देवघाट,सीता कुंड पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु प्रबंध, गोताखोर की व्यवस्था इत्यादि का कार्य कराने का निदेश दिया। दुर्गा पूजा की तरह लक्ष्मी पूजा, काली पूजा में 4 फुट से बड़ी मूर्ति का निर्माण पूजा समिति को न करने का निदेश दिया गया। मूर्ति विसर्जन हेतु रूट का निर्धारण पूर्व से ही कर लेने तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निदेश वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निदेश दिया गया कि वे दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा पटाखों का अवैध बिक्री एवं भंडारण का अच्छी तरह निरीक्षण कर ले।

 बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि महत्वपूर्ण घाटों की सफाई प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर प्रकाश लगाने की व्यवस्था की जाएगी तथा चेंजिंग रूम अच्छी तरह बनाई जाएगी।

 बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूजा समिति के सदस्यों के साथ छठ घाटों की सफाई, यातायात की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, रौशनी की व्यवस्था इत्यादि व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु  विचार विमर्श किया गया। सबंधित पदाधिकारी एवं  पूजा समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अपर पुलिस अधीक्षक(विधि-व्यवस्था), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अधीक्षक ए०एन०एम०एम०सी०एच०, कार्यपालक अभियंता पीएचडी, जिला नजारत उप-समाहर्ता, छठ पूजा समिति के सदस्य गण सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।