जिला - स्तरीय स्क्रीनिंग जांच परीक्षा जिला - परिषद, सभागार में संपन्न

*जिला  - स्तरीय स्क्रीनिंग जांच परीक्षा जिला  - परिषद, सभागार में संपन्न              अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: (बिहार ) नीति  - आयोग, भारत  - सरकार, नई दिल्ली, प्रधान  - सचिव, योजना   - विकास  - विभाग, बिहार  -  सरकार एवं औरंगाबाद, जिला  -  पदाधिकारी,  सौरभ जोरवाल,  उप  - विकास  - आयुक्त,  अंशुल कुमार के निर्देशानुसार जिला  -  शिक्षा  - पदाधिकारी, औरंगाबाद,  संग्राम सिंह की अध्यक्षता में वर्ल्ड एक्सपो 2021 हेतु औरंगाबाद जिला से 02 प्रतिभागियों को चयन करने के क्रम में आज जिला  -  स्तरीय स्क्रीनिंग जांच परीक्षा का आयोजन जिला  -  परिषद, सभागार में किया* गया!  *इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक, डॉ0 निरंजय कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी एवं उप  -  विकास  - आयुक्त, औरंगाबाद, द्वारा प्राप्त आदेश के आलोक में औरंगाबाद जिला के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्च  -  माध्यमिक विद्यालयो एवं महाविद्यालयों मैं मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को इस जांच परीक्षा में शामिल कराने का निर्देश प्राप्त* था! *इसी आलोक में जिला  - शिक्षा - पदाधिकारी औरंगाबाद, द्वारा जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च  -  माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में प्रतिभागियों को शामिल कराने हेतु निर्देश निर्गत किया गया* था! *इसी क्रम में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया* गया! *इस जिला  - स्तरीय जांच परीक्षा में जिला के पचासी माध्यमिक तथा उच्च  -  माध्यमिक, विद्यालय के 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा* लिया! *कार्यक्रम संयोजक डॉ0 निरंजय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला  -  शिक्षा  - पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा निर्णायक  - मंडल एवं सफल आयोजन हेतु एक उप  - समिति का गठन  किया गया* था! *इस उप - समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला  -  कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक   - शिक्षा एवं सदस्य के रूप में प्रखंड  - शिक्षा  -  पदाधिकारी, ओबरा, चांदनी कुमारी तथा  डॉ0 राकेश कुमार, शिक्षक ,वंदना सिंह, शिक्षक,  नंदनी कुमारी, शिक्षक को मनोनीत किया* गया! *इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं लघु परीक्षा के आधार पर प्रथम 10 प्रतिभागियों को चयनित किया* जाएगा! *इसके उपरांत साक्षात्कार के आधार पर 02 प्रतिभागियों को चयनित किया* जाएगा! *इसके उपरांत जिला - पदाधिकारी औरंगाबाद के माध्यम से 02 प्रतिभागियों की सूची पूर्ण विवरण के साथ नीति आयोग भारत  -  सरकार को समर्पित किया* जाएगा! *कार्यक्रम में जिला - शिक्षा  -  पदाधिकारी, संग्राम सिंह, जिला  -  कार्यक्रम  -  पदाधिकारी, स्थापना, अमीन सिंह, जिला  -  कार्यक्रम  - पदाधिकारी, माध्यमिक  - शिक्षा, दीपक कुमार नीति आयोग के साधन  - सेवी राकेश कुमार, सर्व - शिक्षा  -  अभियान के यासीन खान, जयप्रकाश कुमार, तौकीर हुसैन, प्रमोद कुमार तिवारी, संजय बैठा, आशुतोष कुमार, आदित्य कुमार एवं अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका* निभाई!