तकनीकी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक

तकनीकी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठकः.डीएम 
गया, 29 अक्टूबर, 2021
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
, *जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक करते हुए जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से निर्माण करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया है।*
           *बैठक में मुख्य रूप से कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर घेराबंदी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित भवनों/कार्यालयों का निर्माण, स्टेडियम का निर्माण, पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालयों के छात्रावास का निर्माण, वृद्धा आश्रम, बुनियाद केंद्र का निर्माण, राजस्व सर्वे प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, प्रेक्षागृह, खेल भवन का निर्माण, जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण सहित अन्य कल्याणकारी जनहित से जुड़े योजनाओं के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।*
           ज़िला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तकनीकी पदाधिकारी तथा अभियंता कब्रिस्तान घेराबन्दी एवं मंदिर घेराबन्दी के कार्य को प्राथमिकता स्तर पर ससमय पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभियंता को निर्माण स्थल वाले ज़मीन की स्टेटस की पूरी जानकारी होना आवश्यक है ताकि निर्माण कार्य मे किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर घेराबंदी विधि व्यवस्था से जुड़े मामले है। अतः इसमें अनावश्यक विलंब वांछनीय नही है। 
           योजनाओं के निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश अभियंताओ को दिया गया। इसमें विलम्ब होने पर योजनाओ के लागत में वृद्धि होने की संभावना होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि जो संवेदक कार्य मे कोताही बरत रहे हैं अथवा जान बूझ कर अनावश्यक विलंब कर रहे हैं, उन्हें नोटिस देते हुए काली सूची में डालने की कार्रवाई सुनिश्चित करे। 
           बैठक में बताया गया कि गुरुआ, गुरारू, बोधगया, वजीरगंज प्रखंड में खेल स्टेडियम का निर्माण हेतु भूमि चयन के लिए अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही प्रेक्षागृह, खेल भवन सहित अन्य योजनाओ को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 
           बैठक में प्रभारी पदाधिकारी (विकास), ज़िला योजना पदाधिकारी, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला कल्याण पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, बुडको, पथ, भवन, डीजीएम भवन निर्माण निगम सहित पदाधिकारीगण एवं अभियन्तागण उपस्थित थे।