खरीफ विपणन मौसम 2021-22 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रारंभिक तैयारी

 खरीफ विपणन मौसम 2021-22 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रारंभिक तैयारी
                गया, 29 अक्टूबर, 2021, 
रिपोर्टः डीके फंड
गयाबिहार
*जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में गया जिला में खरीफ विपणन मौसम 2021-22 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रारंभिक तैयारी एवं समितियों के चयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई।*
               बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में अधिप्राप्ति कार्य करने वाले पैक्स/व्यापारमंडलों के लिए सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, गया जिला को निर्देश दिया गया कि *ऑनलाइन निबंधित किसानों से निर्धारित मानक के अनुरूप सरकार द्वारा निर्धारित तिथि दिनांक 15 नवंबर 2021 से धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे, जिससे अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जा सके।* उन्होंने जिला टास्क फोर्स में समयबद्ध धान अधिप्राप्ति कार्य, किसानों को भुगतान एवं मिल टैगिंग, राज्य खाद्य निगम को सीएमआर की आपूर्ति तथा राज्य खाद्य निगम से भुगतान का समय सारणी निर्धारित करवाकर अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू रूप से अधिप्राप्ति कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पैक्स/ व्यापारमंडलों एवं किसानों को निर्देश दिया गया कि अधिप्राप्ति करने वाले पैक्स/व्यापारमंडल किसानों को विहित प्रपत्र में प्राप्ति रसीद निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे एवं धान बिक्री करने वाले किसान धान बिक्री की तिथि को ही रसीद पैक्स/व्यापारमंडलों से प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गया जिला को निर्देश दिया कि पैक्स/ व्यापारमंडलों द्वारा किसानों को धान बिक्री की तिथि को ही प्राप्ति रसीद उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करेंगे।
                ज़िला पदाधिकारी में निर्देश दिया कि *15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति के पहले ही सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सभी पैक्स गोदामों का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही आवश्यक्तानुसार अतिरिक्त गोदाम को चिन्हित करने का कार्य भी 15 नवंबर के पूर्व तक करेंगे।* अतिरिक्त गोदाम के रूप में निजी गोदाम, बड़े स्कूल इत्यादि को भी लिया जा सकता है। उन्होंने गोदाम का एग्रीमेंट कर लेने का भी निर्देश दिया।
                ज़िला पदाधिकारी द्वारा पिछले वर्ष के पैक्स का लंबित भुगतान की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे पैक्स को विभागीय दिशा निर्देश से पूरी तरह अवगत करा दें। साथ ही धान अधिप्राप्ति का समर्थन मूल्य तथा अन्य नियमो की जानकारी किसानों को देने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करावें। 
                *ज़िला पदाधिकारी ने जोर देकर कहा कि किसान जिस दिन पैक्स को धान देंगे, उसी दिन पैक्स को विहित प्रपत्र में प्राप्ति रशीद देना अनिवार्य होगा।* उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे धान अधिप्राप्ति संबंधी सभी तैयारियां अभी से ही कर लें। 
                विदित हो कि बैठक में गया जिलान्तर्गत सक्षम एवं वर्ष 2019-20 तक अंकेक्षित कुल 315 पैक्स/व्यापारमंडलों का खरीफ विपणन मौसम 2021-22 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु जिला टास्क फोर्स द्वारा चयन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि मगध सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि० गया द्वारा सभी सक्षम पैक्स/व्यापारमंडलों को कैश क्रेडिट ऋण की सुविधा उपलब्ध कराए, जिससे किसानों को ससमय धान का भुगतान किया जा सके।
                बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (विभागीय जॉच), जिला कृषि पदाधिकारी गया, ज़िला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एवं प्रखंडों से सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।