सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया
             गया, 31 अक्टूबर, 2021,
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
 *लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध, भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रह चुके सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।*
             विदित हो कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 560 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्र को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल के किए प्रयासों को स्वीकार करने एवं इनके योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
             इसी परिप्रेक्ष्य में आज गया ज़िला में स्थानीय गांधी मैदान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजनों के बीच *फैंसी क्रिकेट मैच* का आयोजन किया गया। 
             बता दे कि *फैंसी क्रिकेट मैच में 2 टीम, प्रथम टीम प्रशासन 11, जिसमे ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों एवं दूसरी टीम सिटीजन 11, जिसमे मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल थे।* 
             *प्रशासन 11 टीम* में जिला पदाधिकारी, गया अभिषेक सिंह एवं उनके बड़े बेटे अर्णव, नगर पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, एएसपी (अभियान), प्रशिक्षु आईपीएस, डीएसपी टिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, नजारत उप समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, ज़िला योजना पदाधिकारी शामिल थे। इस टीम के कप्तान ज़िला पदाधिकारी थे।
             इसी प्रकार *सिटीजन 11 टीम* के कप्तान डॉ फरासत हुसैन थे, जिसमे डॉ फहद, संतोष सिंह, काशिफ असद, काशिफ, जितेंद्र कुमार, मो सरताज, विनय पांडेय, अशरफ करीम, जय प्रकाश, आकाश 1 एवं आकाश 2 शामिल थे। 
             क्रिकेट मैच 15-15 ओवर का था, जिसमे प्रशासन 11 टीम द्वारा 132 रन एवं सिटीजन 11 टीम द्वारा 100 रन बनाया गया। इस प्रकार प्रशासन 11 टीम 32 रन से विजेता हुई। 
             मैच समाप्ति के उपरांत ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि हमे अच्छी सेहत के लिए व्यायाम या खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है, लेकिन हमें हार मिलने पर कभी रुकना नहीं चाहिए, बल्कि हमे अपनी कमी को ध्यान में रखते हुए उसमें सुधार करते हुए अगले प्रयास के लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दिया। 
             ज़िला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों टीमो को अवार्ड देकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
             इसके उपरांत ज़िला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस हेतु शपथ लिया गया कि *मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।*
             इसके पश्चात समाहरणालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं एवं भारत के तीसरे तथा प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री आदित्य कुमार द्वारा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया। 
             इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, विशेष कार्य पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।