अमृत - महोत्सव आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र - न्यायाधीश तथा प्राधिकार - सचिव द्वारा आयोजित किया गया प्रेस कॉफ्रेंस*

*अमृत  - महोत्सव आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र  -  न्यायाधीश तथा प्राधिकार  - सचिव द्वारा आयोजित किया गया प्रेस कॉफ्रेंस*
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार  )  *जिला  -  विधिक  - सेवा  - प्राधिकार  -  अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनोज कुमार तिवारी एवं अपर  -  जिला एवं सत्र   -  न्यायाधीश सह जिला  -  विधिक सेवा  -  प्राधिकार  -  सचिव,  प्रणव शंकर द्वारा जिला एवं सत्र - न्यायाधीश  प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न समाचार पत्रो, प्रिट  /  इलेक्ट्रानिक मिडिया के साथ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया* गया! *जिसमें दिनांक  - 02 .अकटुबर 2021 से दिनांक  -  14.नवबर 2021 तक भारत में चल रहे अमृत  -  महोत्सव के तहत किए जाने वाले विविध  -  कार्यक्रमों के तहत अब  -  तक किए गए कार्यो को विस्तार से मौजूद मीडियाकर्मियों को जानकारी दिया* गया। *अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र  -  न्यायाधीश ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दिनांक  - 02 अक्टूबर 2021 को हुआ* था, *तथा अब  - तक दो  - तिहाई कार्यक्रम किया जा चुका* है। *इस कार्यक्रम की सफलता में आप लोगों का विशेष  सहयोग प्राप्त* हुआ! *जिसके लिए जिला  -  विधिक  -  सेवा  - प्राधिकार आप सभी को धन्यबाद देता* है।  *आप लोगों के बिना सहयोग का कार्यक्रम की सफलता सुदूरवर्ती  - ग्रामीण क्षेत्रों में इतना अधिक सफल नहीं* होता। *माननीय, जिला एवं सत्र   -  न्यायाधीश ने  मिडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि आजादी के अमृत  - महोत्सव के तहत शुरू किए गए कार्यक्रमों में जहां वंचितों तक न्याय पहुॅचाने हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए* गए! *जिनमें मुख्यत: कई विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानो, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक  -  जागरूकता  - शिविर का आयोजन कर उन्हें कानूनी जानकारी तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया* गया! *साथ ही मोबाईल वैन द्वारा भी अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में जिला  -  विधिक  -  सेवा  - प्राधिकार, अपनी पहुॅच बनाने का प्रयास* किया। *मिडियाकर्मियों को बताया कि जिला  -  विधिक  -  सेवा  -  प्राधिकार की पूरी टीम द्वारा प्रत्येक दिन यहां तक कि छुट्टी  के दिन भी लगातार कार्यक्रम किया गया* है, *और आगे भी यह कार्यक्रम जारी* रहेगा। *मिडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए जिला  -  विधिक  - सेवा  - प्राधिकार  -  सचिव, सह अपर  - जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  प्रणव शंकर ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रमों में जिला  -  विधिक  -  सेवा  - प्राधिकार,  पैनल  -  अधिवक्ता, विधि  -  छात्र / छात्राऐं, अर्द्ध  -  विधिक  -  स्वयंसेवकों, की 30 टीम घर  - घर जाकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम चला रही* है! *इसके अन्तर्गत अब  - तक लगभग जिले के 1,884 गॉंवों में से आज तक 1,500 गॉंवों में कम से कम एक बार टीम पहुॅचकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उन्हें विधिक रूप से जागरूक किया* है। *यहां तक कि आज भी धनतेरस को देखते हुए बाजार में अत्याधिक भीड़ के कारण प्राधिकार की टीम मॉल, सिनेमा हॉल, बाजारों में भी लोगो को जागरूक कर रहा* है। *प्राधिकार जल्द ही जिले के समस्त गॉंवों में भी पहुॅचने की कोशिश* करेगा! *साथ ही जहां ज्यादा समस्याऐं आ रही* हैं! *वहां दो से तीन बार भी टीम भेजी जा रही* है। *प्राधिकार  -  सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम समापन के पहले दिनांक  - 13 नवंबर 2021 को एक प्रदर्षनी सह मेगा  - शिविर का भी आयोजन किया* जाएगा! *जिसमें जिला  - कल्याण - विभाग, जिला  -  योजना  -  विभाग, स्वास्थ्य  - विभाग, सामाजिक  -  सुरक्षा  - कोषांग, जिला  -  ग्रामीण  - विकास  अभिकरण, जिला  - पंचायती  -  राज  - विभाग, बैंक एवं अन्य विभागो का कैम्प लगाकर उनके यहां चलने वाली विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ  - साथ लाभार्थियों को उन योजनाओं का लाभ भी तत्काल उपलब्ध कराने का प्रयास इस मेगा शिविर में किया* जायेगा। *प्राधिकार  -  सचिव ने मिडियाकर्मियों से अपील करते हुए कहा है कि आपके जरिए अधिक से अधिक लोगों तक जिला  -  विधिक   -  सेवा  - प्राधिकार, की पहुॅच सुनिश्चित* होगी! *वहां  -  वहां जिला  -  विधिक  -  सेवा  -  प्राधिकार के कार्यो का लाभ भी उन्हें* मिलेगा। *इसलिए आप सब भी इसके लिए अपने स्तर से आम लोगों तक जिला  -  विधिक  -  सेवा  - प्राधिकार को पहुचने में मदद* करें।