अधिवक्ता के निधन पर न्यायालय में शोक - सभा का हुआ आयोजन

*अधिवक्ता के निधन पर न्यायालय में शोक  -  सभा का हुआ आयोजन                अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार ) सोमवार को जिला  -  विधिक  -  संघ   -  औरंगाबाद तथा व्यवहार   -  न्यायालय  -  औरंगाबाद, के जिला एवं सत्र  -  न्यायाधीश, मनोज कुमार तिवारी के इजलास में एक शोक सभा आयोजित कर अधिवक्ता, भानु प्रताप सिंह के असमायिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखतें हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की* गई! *उनके निधन की वजह से ही आज दिन भर व्यवहार - न्यायालय  -  औरंगाबाद एवं अधिवक्ता  -  संघ, औरंगाबाद के अधिवक्ताओं ने शोक में अपने आप को न्यायिक कार्यों से विरक्त* रखा! *जिसके कारण बेल की सुनवाई और अन्य मामले की सुनवाई भी लम्बित* रहा! *जिला एवं सत्र  -  न्यायाधीश, मनोज कुमार तिवारी ने अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह के के  असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति भी सहानुभूति* जताई! 
*दोनों जगह शोक सभा में काफी संख्या में अधिवक्तागण भी उपस्थित* रहे! *जिसकी जानकारी अधिवक्ता, सतीश कुमार स्नेही ने* दी!