51 पौधे रोपित कर ली संरक्षण की जिम्मेदारी

51 पौधे रोपित कर ली संरक्षण की जिम्मेदारी

शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज


शिवपुरी/ मनियर स्थित बस स्टैंड के पीछे पार्क पर जतन उजाला सेवा संस्था शिवपुरी द्वारा 51 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, नगर पालिका शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएमओ शैलेंद्र अवस्थी, शहरी आजीविका मिशन के परियोजना अधिकारी महावीर जैन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एस.सी.व्यास, एफएलसी महेश शर्मा, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शिवपुरी के जिला समन्वयक रीना शर्मा, ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी रुचि दिखाई जिसमें जीतू कुशवाह और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने पौधों को वायुदूत ऐप के माध्यम से अपलोड किया।
इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने मनियर पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी देते पूर्व पार्षद हरि सिंह कुशवाहा से कहा कि आप इसका संरक्षण करें। लाइट की व्यवस्था को भी जल्दी सुधार किया जाएगा। कलेक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि गर्मियां अब तेज होने वाली है। इससे पक्षियों की आवाजाही बनी रहे पानी के सकोरों की व्यवस्था की जाए। पार्क में लगभग 10 जगह सकोरे लगाए  जाए और उनको दाना पानी भी स्थानीय लोगों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। इस पर जतन उजाला सेवा संस्था से अशोक शर्मा ने कहा कि पार्क संस्था की तरफ से पक्षियों के लिए 10 सकोरे पार्क में लगाए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है तो पुलिस को सूचना दें, तुरंत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नगर पालिका सीएमओ श्री अवस्थी ने कहा कि पार्क बहुत अच्छा है। इसमें बैठने की व्यवस्था के लिए कुर्सियों की व्यवस्था और लाइट की व्यवस्था जल्द की जाएगी।