नित्या न्यूज टीवी के संवाददाता मोहम्मद सईद को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सम्मानित किया

बाँके बाजार प्रखंड के सैफगंज में जनप्रतिनिधियों सम्मान समारोह का आयोजन।

बाँके बाजार प्रखंड के सैफगंज में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक जीतनराम मांझी ने प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया।प्रखंड के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सरपंच वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों को माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री सह  स्थानीय विधायक जीतनराम मांझी, प्रोफेसर राधेश्याम प्रसाद, मुन्ना खान जिला उपाध्यक्ष एकराम खान ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों सम्मान समारोह के दौरान प्रोफेसर राधेश्याम एवं मुन्ना खान ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा  सेकुलर पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर इमामगंज जिला परिषद पार्वती देवी ,जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी,शंकर प्रसाद मांझी,प्रखंड अध्यक्ष अज़मत खान,बृजनंदन प्रसाद,रूबी देवी ,प्रतिमा देवी,मीणा देवी,दिलीप कुमार पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे।