मद्य-निषेध, विधि-व्यवस्था, लोक शिकायत, कब्रिस्तान घेराबंदी, अतिक्रमण, खनन, भूमि विवाद तथा अपराध से संबंधित बैठक की गई,

मद्य-निषेध, विधि-व्यवस्था, लोक शिकायत, कब्रिस्तान घेराबंदी,  अतिक्रमण, खनन, भूमि विवाद तथा अपराध से संबंधित बैठक की गई, 
रिपोर्टः डीके पंडित
बिहार के जिला गया में 
              जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में मद्य-निषेध, विधि-व्यवस्था, लोक शिकायत, कब्रिस्तान घेराबंदी,  अतिक्रमण, खनन, भूमि विवाद तथा अपराध से संबंधित बैठक की गई, जिसमें मुख्य रुप से शराब की आवाजाही एवं इसके सेवन करने वाले लोगों पर छापामारी करने, कम्युनल केसेज, मानव व्यापार में संलिप्त अपराधियों, पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपराधियों,  दोषी व्यक्तियों  को सजा दिलाने हेतु विशेष लोक अभियोजक/ लोक अभियोजक को सरकार का मजबूत पक्ष रखने का निदेश दिया गया।
               बैठक में जिला पदाधिकारी ने सहायक आयुक्त उत्पाद एवं खनन पदाधिकारी को निदेश दिया कि छापामारी करने में तेजी लाएँ, ताकि शराब कारोबारियों/ खनन माफियाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
                बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए असामाजिक तत्वों, अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही/ बाउंड डाउन करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निदेश दिया कि जिले में रूल-ऑफ-लॉ का अनुपालन अत्यावश्यक है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि छापामारी में ज़ब्त वाहन/शराब को समय-समय पर विनष्ट/राज्य-सात करें।
                 बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवैध बालू ढुलाई कार्य में लगे बालू माफियाओं को पकड़ने हेतु पुलिस के साथ खनन विभाग के पदाधिकारी को रहना आवश्यक है। उन्होंने बालू की अवैध ढुलाई को रोकने हेतु छापामारी में तेजी लाने का निदेश दिया। बैठक में बताया गया कि जनवरी माह में 75 वाहन ज़ब्त किए गए तथा 4 पर प्राथमिकी दर्ज की गई तथा ₹830000 जनवरी माह में जुर्माना वसूल किए गए।
                  बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार समाहर्ता, खनन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी,  जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक/लोक अभियोजक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।