नवनियुक्त अवर निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रवेशकालीन प्रशिक्षण राज्य वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, गया में प्ररम्भ

            
*नवनियुक्त अवर निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रवेशकालीन प्रशिक्षण राज्य वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, गया में प्ररम्भ।*

           गया, 30 मई 2022,
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
 बिहार लोक सेवा आयोग (64वीं-65वीं बैच) द्वारा चयनित एवं नवनियुक्त कुल 43 अवर निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण बिपार्ड द्वारा गया स्थित राज्य वन प्रषिक्षण संस्थान में आज से प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गया के जिला पदाधिकारी डाॅ0 त्यागराजन एस एम, राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री दिनेष कुमार दास, बिपार्ड की सहायक प्रशिक्षण श्रीमती स्मिता सिन्हा एवं बिपार्ड के संपादक श्री सेतोष कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर लिया गया। 

      प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला पदाधिकारी श्री त्यागराजन एसएम ने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप प्रशिक्षण की महत्ता को समझते हुए सजगता और पूर्ण गम्भीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। आपकी सेवा लोकतंत्र को सवंर्धित करने मे महत्ती भूमिका का निर्वहन करती है। अतएव आप पूर्णतः प्रशिक्षित होंगे तभी लोकतंत्र के स्तंभ को संरक्षित रखा जा सकता है। 

    प्रवेशकालीन प्रशिक्षण की पूर्ण रूप-रेखा एवं प्रशिक्षण संबंधित सभी नियमों आदि की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण सत्र समन्वयक सह सहायक निदेषक श्रीमती स्मिता सिन्हा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रशिक्षु पदाधिकारियों को संबोधित किया। 

         राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान के निदेषक श्री दिनेष कुमार दास ने अपने प्राॅगण में सभी अतिथियों एवं सभी प्रषिक्षु पदाधिकारियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी प्रषिक्षु पदाधिकारी पूर्ण रूप प्रषिक्षित होकर अपने कार्य क्षेत्र में जाएॅं। इसके लिए हम हमेषा तत्पर रहेंगे। 

         उद्घाटन समारोह के अन्त में बिपार्ड के संपादक श्री संतोष कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रषिक्षु पदाधिकारियों को प्रषिक्षण की सफलता हेतु शुभकामनाएॅं दीं। 

        इस अवरपर सत्र के प्रषिक्षण प्रशिक्षण सहायक श्री बिनोद कुमार, एडमीन कन्सलटेंट श्री सौरभ कुमार एवं अन्य उपस्थित रहें।