नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' पदयात्रा के समर्थन में किया गया सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन।

'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' पदयात्रा के समर्थन में किया गया सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन। 
गयाबिहार
 गया। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में सभी धर्मों को जोड़ने हेतु गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में गया टावर चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन संध्या 05 बजे किया गया। इस सर्व धर्म प्रार्थना 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम' से शुरू किया गया ।तत्पश्चात दूसरे धर्म का भी प्रार्थना सामूहिक रूप से किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि अभी भारत मे धर्म विभेद की बात किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी सभी धर्मावलंबियों को जोड़कर रखने की बात करती है ।राहुल गांधी पदयात्रा के माध्यम से देश में बढ़ती महंगाई, युवाओं के बीच वेरोजगारी, किसानों की बदहाली, देश में बढ़ती सभी खाद्यान्न वस्तु के महंगाई, अग्निपथ, रुपए का अवमूल्यन आदि जैसे मुद्दे पर देश के जनता के समक्ष जगह जगह पर सभा के माध्यम से रुबरु करेंगे और अपनी बातों  से देश के वर्तमान हालातों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जनमानस से रुबरु होंगे। पदयात्रा 12 राज्य एवं दो केंद्र शासित राज्य से होकर करोड़ों करोड़ जनमानस से अपने एवं कांग्रेस पार्टी के विचारों का आदान प्रदान करेंगे।  वे केंद्र सरकार के विफलताओं पर भी जनता जनार्दन के बीच सभा के माध्यम से रखेंगे। इस पदयात्रा में तीन स्तर के पदयात्री सभी राज्यों में भाग लेते रहेंगे।
        उन्होंने बताया कि पदयात्रा के समर्थन में  08 सितंबर 2022 को गया जिला कांग्रेस कमेटी के द्बारा 10 बजे दिन से 12 बजे दिन तक शहर के प्रमुख मार्गों पर पदयात्रा किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव  के साथ बावुलाल प्रसाद सिंह,सुमंत कुमार,मो. ताज्जुद्दीन, बिजय कुमार मिठु, राम प्रमोद सिंह, प्रदीप शर्मा, धर्म धर्मेन्द्र निराला, डाक्टर गगन मिश्रा, मोहम्मद खैरूदीन, युगल किशोर सिंह, बिद्माशर्मा, मिथलेश सिंह, मदीना खातुन, रामसेवक कुशवाहा, जगदीश प्रसाद यादव, कमलेश चंद्रवंशी, शिव कुमार चौरसिया, लब्बी सिंह, रिंकू सिंह, रणजीत सिंह, बवलु शर्मा, ओमप्रकाश निराला, मोहम्मद अजहरुद्दीन, घिरेंद्र सिंह, शशि कांत सिंहा, अमरजीत प्रसाद, टिंकू गिरी, सुनील राम आदि भाग लिये