स्थापित सरदार पटेल जी की प्रतिमा के पास 72वी स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई,

 सरदार पटेल जी की प्रतिमा के पास 72वी स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित 
   गया, 15 दिसंबर  2022,
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
 समाहरणालय परिसर में स्थापित सरदार पटेल जी की प्रतिमा के पास 72वी स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमे ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर , उप विकास आयुक्त विनोद दुहन, पटेल विचार मंच के संयोजक अनिल कुमार पटेल, वरीय पदाधिकारी , कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि गणमान्य लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
         स्वतंत्रा सेनानी आज़ाद भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री देशरत्न राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एकीकृत् भारत के निर्माता है । इस महान शख्सियत का दिल का दौरा पड़ने के कारण 15 दिसंबर 1950  में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है।     सरदार पटेल एक निस्वार्थ नेता थे, जिन्होंने देश के  हितों को सबसे ऊपर रखा और एक निष्ठा भक्ति के साथ भारत की आधुनिक निर्माण अमूल्य योगदान को प्रतेक भारतीय को याद रखना चाहिए उनके चरणों को हम नमन करते है। 
         इसके पश्चात जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित अन्य लोगो द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लगे प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
          इस कार्यक्रम में पटेल विचार मंच के संयोजक अनिल कुमार पटेल सहित अन्य गण्यमान्य लोग तथा पदाधिकारी गण ने भाग लिया ।