आज़ाद पार्क से टावर चौक तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए, टावर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह सचिव आमिर सुबहानी का पुतला


     आज़ दिनांक 17.12.2022 
 भाजपा गया जिला के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में आज़ाद पार्क से टावर चौक तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए, टावर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह सचिव आमिर सुबहानी का पुतला जलाया गया।
        उक्त अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार शराबबंदी के नाम पर गरीब परिवारों का दोहन कर रही है। भाजपा शराबबंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार और प्रशासन के गठजोड़ के कारण शराब बंदी विफल साबित हो रही है। ताज़ा उदाहरण छपरा में सैकड़ों लोग शराब पीने से काल के गाल में समा गये। आखिर शराबबंदी के वावजूद शराब बिहार में कैसे आ रही है? बिहार में शराब अगर आ रही है तो इसमें दोषी कौन है। नीतीश कुमार को जिम्मेवारी लेनी चाहिए क्योंकि कुछ माह छोड़कर बिहार का नेतृत्व नितीश कुमार ही कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते नितीश कुमार को  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
     उक्त अवसर वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जनता का विश्वास भी खो रहें हैं। बिहार में सैकड़ों लोगों की मौत शराब पीने से हो गयी उसके वावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थोड़ी भी संवेदना नहीं बची है । विधान सभा में मौत पर ठहाका लगा रहे हैं और विरोधी दलों के विधायकों को असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रशासन और शासन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है तो पड़ोसी राज्यों आनेवाले शराब रोक क्यों नहीं लगाते है। बिहार में शराबबंदी पूरी तरह नीतीश कुमार के कारण फेल है। अतः बिहार के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
     भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है लेकिन शराबबंदी के नाम वसूली के पक्ष में नहीं है। आज प्रशासन के लोग शराब के नाम पर लोगों से वसूली करते हैं। पहले शराब बोर्डर पार कराने पर वसूली और फिर पीने वालों से वसूली। छपरा शराब कांड उन परिवारों का क्या दोष है जो अब अनाथ हो गए है। सरकार को उनके मासूम बच्चे और पत्नी का सहारा देने के लिए राज्य सरकार को मुआवजा देनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थोड़ी सी मानवता है तो छपरा का दौरा कर उन पीड़ितों से मिले के हाल जानने का प्रयास करें। छपरा में थाना से शराब बेचा गया और सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इसके जिम्मेवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह सचिव आमिर सुबहानी है , दोनों कोअपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
   उक्त अवसर पर पूर्व सांसद हरी मांक्षी, क्षितिज मोहन सिंह, संजय कुमार सिंह उर्फ चुनु वाबू,जिला उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा, डॉ अनुज कुमार, नरेश चौधरी,अजय कुमार, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, राजेश कुमार चौधरी, संतोष ठाकुर, चंदन भदानी, राजेश आनंद, अनिल सिंह, चंद्रभूषण,वंटी वर्मा, सिन्धु भूषण ओक्षा, दीपक पाण्डेय, वंदना कुमारी, गणेश कुमार सिंह, कुमार सत्यशील, मुन्ना कुमार सिंह, उपस्थित थे।