डीएम गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बोधगया एवं शेरघाटी के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

 

डीएम गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बोधगया एवं शेरघाटी के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
           *मतदान केंद्रों के परिधि का भी घूम घूम कर एक एक चप्पे पर नजर बनाते हुए निरीक्षण किया*
           
       गया, 18 दिसंबर  2022, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। मतदान को लेकर सभी क्षेत्रो मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
       ज़िला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम  ने मतदान के दौरान 02 बड़े नगर निकाय यथा नगर परिषद बोधगया एवं नगर परिषद शेरघाटी के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण माहौल में किए जा रहे मतदान, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।     
                उन्होंने मतदान केंद्रों के क्षेत्रों का भी घूम घूम कर देखा। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई जमावड़ा ना रहे, यह सुनिश्चित कराएं। 
      इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कुल 6 नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जारी है। जिसको लेकर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो रहा है, मतदाता भी काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कुछ विशेष पहल इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है,  जो मतदाता आ रहे हैं उनका चेहरा का फोटो खींचकर मतदाता सूची में जो फोटो है, उसका मिलान कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताया कि सभी मतदाता के सहयोग से यह मतदान स्वच्छ, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न होगा।