सुशासन सप्ताह करैरा के सिरसौद में लगा जनसमस्या निवारण शिविर


सुशासन सप्ताह
करैरा के सिरसौद में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

विनोद कुमार प्रजापति

9713214512


शिवपुरी/ अभी सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को करेरा की ग्राम पंचायत सिरसौद में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री दर्जा रमेश खटीक, रणवीर रावत, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, नगर पंचायत अध्यक्ष करैरा, मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह, सरपंच अतर सिंह लोधी  उपसरपंच अंगूरी जाटव कलावती प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। 
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह शिविर में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने आम जनों की समस्या सुनी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया जिसमें आयुष्मान कार्ड, स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण, कृषि व पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा अभी राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाकर नाबालिग दुरुस्ती का काम किया गया है जिसमें लंबे समय से जिनकी नाबालिगी दर्ज थी। अब बिना आवेदन के ही टीम ने अभियान चलाकर नाबालिगी दुरुस्ती की है। ऐसे हितग्राहियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। 
सुशासन शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्या निराकरण के लिए काम किया जा रहा है। अभी 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गांव में ही का निराकरण किया जा रहा है। आज उसी के तहत यहां सिरसौद में शिविर का आयोजन किया गया है और ग्रामीणों से आवेदन लिए जा रहे हैं।