इंटर महिला कॉलेज, टेकारी के पूर्ण रूपेण प्राचार्य प्रो० घनश्याम अवस्थी को बनाया गया।

इंटर महिला कॉलेज, टेकारी के पूर्ण रूपेण प्राचार्य प्रो० घनश्याम अवस्थी को बनाया गया।
टेकारी, गया, बिहार : 03.01.2023 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार।
 सत्य की जीत के लिए लंबी लड़ाई लड़ने के बाद वरीयता के आधार पर आज इंटर महिला कॉलेज, टेकारी के पूर्ण रूपेण प्राचार्य प्रो० घनश्याम अवस्थी को बना दिया गया।

ज्ञात हो कि आज मंगलवार के दोपहर 12: 30 ( PM ) बजे इंटर महिला कॉलेज, टेकारी के कॉलेज परिसर में कॉलेज के सभी शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का एक बैठक एस० एन० सिन्हा कॉलेज, टेकारी के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो० शिव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस बैठक में कॉलेज के सभी शिक्षक एवम शिक्षेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। बैठक आयोजन करने का मुख्य  बिंदु कॉलेज को नियमित एवम सुचारू ढंग से चलाने हेतु कॉलेज के वरीयता के आधार पर सही प्राचार्य की नियुक्ति करना था।

प्राप्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार पूर्व में अवकाश प्राप्त प्राचार्य रामाशीष प्रसाद यादव अपनी मनमानी करने के लिए कॉलेज के सबसे जूनियर शिक्षक बिपिन कुमार को प्राचार्य बनाना चाह रहे थे ताकि वो अपने हिसाब से कॉलेज को चला सकें। जबकि बिपिन कुमार ने अवकाश प्राप्त प्राचार्य रामाशीष प्रसाद के अनियमितता के खिलाफ न्यायालय एवम अन्य जगहों से भी मुकदमा दर्ज करा लड़ाई भी लड़ी थी। बताया जाता है कि रामाशीष प्रसाद अपने जाली हस्ताक्षर से गलत और अवैध कॉलेज के अध्यक्ष की भी नियुक्ति कर ली थी जो इसके हर गलत कार्य में चंद रुपयों के लिए साथ दे सके।

कॉलेज के ही भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रो० मनोज कुमार त्रिपाठी एवम अन्य शिक्षक - शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को एक जूनियर को प्राचार्य के पद पर आसीन होना नागवार लग रहा था। सबने मिलकर मनोज कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में प्राचार्य के पद पर प्रो० घनश्याम अवस्थी को आसीन होने के लिए स्थानीय थाना से लेकर शिक्षा विभाग, बिहार सरकार , पटना तक पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जिसके बाद  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पत्रांक संख्या BSEB/SS/Coll-Estab4089/2022 दिनांक 29.11.2022 के आलोक में सबसे पहले सही अध्यक्ष की नियुक्ति किया गया तदोपरांत आज दिनांक 03.01.2023 को वरीयता क्रम को ध्यान में रखते हुए सर्व सम्मति से प्रो० घनश्याम अवस्थी जी को प्राचार्य के पद पर नियुक्त कर उन्हें कॉलेज को सुचारू रूप से चलाने हेतु पदभार सौंपा गया।

आज की बैठक में रीना रानी, दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार, रामप्रवेश सहित सभी शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए।