जातीय जनगणना के कार्य प्रारंभ हो गया है जो 21 जनवरी तक चलेगी।

आज 07 जनवरी 2023 से जातीय जनगणना के कार्य प्रारंभ हो गया है जो 21 जनवरी तक चलेगी।पहले चरण में डोर टू डोर मकानों के सर्वेक्षण  तथा विहित प्रपत्रो में लिखने का कार्य 21 जनवरी तक चलेगा एवं प्रपत्रों को ऑनलाइन भी कराया जायेगा।आज जिला पदाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम सह प्रधान गणना अधिकारी सह नोडल पदाधिकारी द्वारा आज जिले के शहरी क्षेत्र नगर निगम क्षेत्र चांद चौरा, रामसागर गायत्री मंदिर के समीप किये जा रहे गणना कर्मियों द्वारा गणना कार्य का जायजा लिया।जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस कार्य मे कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए वार्ड वार मास्टर ट्रेनर भी उपलब्ध करा दे ताकि कोई समस्या आने पर उसे तुरंत समाधान किया जा सके।उन्होंने कहा कि मकानों की गणना  एवं नजरि नक़्शा बनाने में सही ढंग से कार्य करे।इस अवसर पर नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा,उप नगर आयुक्त, नगर निगम के सफाई पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।