*अभाविप के बिहार प्रदेश सह- मंत्री बनाए गए सूरज सिंह*


*अभाविप के बिहार प्रदेश सह- मंत्री बनाए गए सूरज सिंह*
रिपोर्टःडीकेपंडित  पटना बिहार
छपरा में चल रहे अभाविप बिहार के 64 वाॅ प्रान्त अधिवेशन में मगध विश्वविद्यालय के क्रान्तिकारी छात्र नेता सूरज सिंह को अभाविप बिहार प्रदेश सह-मंत्री बनाया गया, सूरज सिंह 2013 से ही छात्र राजनीति में काफी सक्रिय है 2013 कि छात्र संघ चुनाव हो या 2018 कि उसमें सूरज सिंह को चाणक्य के रूप में जाना गया। सूरज सिंह एक प्रखर छात्र नेता है ऐसा छात्रों का कहना होता है। कई बड़े आन्दोलन के माध्यम से सूरज सिंह ने छात्रों का उनका हक दिलाने का कार्य किए है, जब मगध विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तो सूरज सिंह आगे आ कर अपनी जान कि बाजी लगाकर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति-कुलसचिव एवं इनके सहयोगीयों से लडाई लड इन भ्रष्टाचारियों को जेल भेजाने का कार्य कियें। सूरज सिंह पर भ्रष्टाचारी पदाधिकारीयों द्वारा जानलेवा हमला भी कराया गया लेकिन बिना डरे सूरज सिंह अपनी लडाई जारी रखे। सूरज सिंह को एक प्रखर समाज सेवी भी कहां जाता है समाजिक कार्यो में सूरज सिंह सबसे आगे बढ चढ़कर भाग लेते है, गया का सबसे बड़ा शोभा यात्रा रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजन में इनकी मुख्य भुमिका रहती है। ये संघ विचार से आते है।

सूरज सिंह को 2019 में अभाविप का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य का दायित्‍व दिया गया था उसके बाद उन्हे मगध विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक बनाया गया था,उसके उपरान्त सूरज सिंह ने अपने दायित्‍वों का निर्वहन करते हुए अभाविप को मगध में मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य करते आ रहें है। सूरज सिंह का छात्र समूह में काफी पकड है, छात्र छात्राएं सबसे अधिक छात्र नेता सूरज सिंह पर विश्वास करते है, गया कॉलेज में जब एक शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था तो सूरज सिंह आगे आ कर उस शिक्षक को सजा दिलाने का कार्य किये थे। सूरज सिंह छात्रों के हक के लिए निरंतर कार्य कर रहे है, मगध विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक संकट को दूर करने हेतू उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है। सूरज सिंह को नए दायित्व मिलने पर छात्र-छात्राओ, शिक्षक, कर्मचारी वर्ग एवं समाज के विभिन्न समुदाय में खुशी का लहर है।

वही जिला प्रमुख गोपाल सिंह जी सेंगर,प्रवीण यादव को विभाग संयोजक,जिला संयोजक राजीव कुमार, मंतोष सुमन को SFD प्रमुख, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिया सिंह,सुबोध पाठक,धीरज केशरी,अजित कुमार, अनिरुद्ध सेन को बनाया गया।