कांकर में एक सैकड़ा युवाओं ने संवाद स्थापित किया

 पर युवा संवाद में नशा न करने की शपथ ली गई
कांकर में एक सैकड़ा युवाओं ने संवाद स्थापित किया

विनोद कुमार प्रजापति

9713214512


शिवपुरी, 13 जनवरी 2023/ हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होती है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर कांकर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन व शक्तिशाली महिला संगठन की टीम द्वारा किया गया।
संयोजक रवि गोयल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि लक्ष्य को ही अपना जीवन कार्य समझो, हर समय उसी का चिंतन करो, उसी का स्वप्न देखो और उसी के सहारे जीवित रहो। स्वामी विवेकानंद ने ऐसे दर्शन और आदर्शों को बढ़ावा दिया जो भारत देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। प्रोग्राम में प्रमोद गोयल ने कहा की युवा मन नई उमंगों, नये उत्साह, नई कल्पनाओं और नये विचारों से परिपूर्ण होता है। यह अवस्था उसके सपने बुनने और उन्हें साकार करने के लिए मार्ग तय करने की होती है। यही वह समय होता है जिसमें उसका भविष्य निर्धारण होता है। गांव की आशा कार्यकर्ता ने नशा न करने का एवं युवाओं को सही दिशा देने की शपथ दिलाई।