27 जनवरी 2023 से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव 2023 की तैयारियों

27 जनवरी 2023 से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव 2023 की तैयारियों 
गया 23 जनवरी 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गया बिहार 
*27 जनवरी 2023 से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के सभाकक्ष में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।*
             जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि बौद्ध महोत्सव की तैयारी सभी कोषांग युद्धस्तर पर कर ले। जिन्हें जो दायित्व दिया गया है उसे पूरी तरह अमल करें।
             बौद्ध महोत्सव में देश विदेश से विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति रहेगी। इस वर्ष 6 देशों के इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी बौद्ध महोत्सव के अवसर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा लोकल कलाकार पर विशेष जोर दिया गया है तथा उनकी भी प्रस्तुति दी जाएगी। *उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार टॉक शो का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें बच्चों के आइक्यू लेवल का टेस्ट किया जाएगा। इस वर्ष कवि सम्मेलन भी रखने का प्रस्ताव रखा जा रहा है।*
             उन्होंने कहा कि बौद्ध महोत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे, इसके साथ-साथ व्यंजन मेला एवं ग्राम श्री मेला का भी आयोजन रहेगा। बिहार के साथ साथ अन्य राज्यो के लोगो द्वारा स्टाल लगाया जाएगा, जिसमे वो अपनी कारीगरी द्वारा निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित करेंगे।
             बौद्ध महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो इसके लिए बौद्ध महोत्सव ऐप का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसके साथ ही तथागत नामक पुस्तिका जो बौद्ध महोत्सव पर आधारित है, बौद्ध महोत्सव के इतिहास को दर्शाता है, इसकी भी मुद्रण का कार्य कराया जा रहा है।
             *बौद्ध महोत्सव में अधिक से अधिक पर्यटक/ दर्शक बौद्ध महोत्सव का आनंद लें, इसके लिए आम लोगों के लिए पहली बार जिला पदाधिकारी के पहल से विशेष व्यवस्था रखी जा रही है, जिसमें नोड वन से महाबोधि मंदिर के समीप तक 50 निशुल्क ई-रिक्शा रखा जा रहा है ताकि वैसे व्यक्ति जो बौद्ध महोत्सव कालचक्र मैदान में आकर के कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकते हैं। इन सबों के अलावा गया से बोधगया के लिए लगभग 8 से 10 अतिरिक्त बस की परिचालन बौद्ध महोत्सव के अवसर पर प्रारंभ की जा रही है ताकि आम आदमी गया से भी आकर के बौद्ध महोत्सव का आनंद ले सकते हैं।* 
             लोगों की सुविधा हेतु ट्रैफिक प्लान भी बनाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी तथा यातायात पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पार्किंग हेतु पर्याप्त जगह को चिन्हित करें तथा बौद्ध महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे उसे सुनिश्चित कराएं।
             *दोमुहान से महाबोधि मंदिर तक कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत तथा जिला प्रशासन द्वारा आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाया जाएगा ताकि देश विदेश से आए पर्यटकों को काफी सुशोभित लगेगा।*
             उन्होंने कहा कि कालचक्र मैदान में पर्याप्त संख्या में टॉयलेट तथा पेयजल की व्यवस्था रखा जाएगा इसके अलावा पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट भी रखे जाएंगे उन्होंने कहा कि कालचक्र मैदान के साथ-साथ बोधगया के क्षेत्र में निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मच्छर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए नियमित फागिंग करवाएं।
             *उन्होंने बताया कि बौद्ध महोत्सव के प्रथम दिन अर्थात 27 जनवरी को प्रख्यात कलाकार पार्श्व गायक श्री कैलाश खेर जी का प्रस्तुति की जाएगी, 28 जनवरी को पार्श्व गायक श्री आनंद राज आनंद जी का प्रस्तुति रहेगी तथा 29 जनवरी को पार्श्व गायक सुश्री श्रद्धा पंडित जी का प्रस्तुति रहेगी।*
             इसके अलावा बौद्ध महोत्सव के तीनों दिन अलग-अलग *कुल 6  देशों अर्थात कंबोडिया ग्रुप, वियतनाम ग्रुप, थाईलैंड ग्रुप, श्रीलंका ग्रुप, म्यानमार ग्रुप, धर्मशाला टीपा ग्रुप द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।*
             बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा कालचक्र मैदान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार को निर्देश दिया कि अपने देखरेख में बौद्ध महोत्सव के अवसर पर निर्माण तथा सजाए जा रहे स्टेज की गुणवत्ता तथा सजावट को देखें। उन्होंने कहां की स्टेज का निर्माण ऐसा हो कि लोगों को पसंद आवे। इसके अलावा वीवीआइपी, बीआईपी, मीडिया दीर्घा, पुरुष, महिला, आदरणीय मॉन्क्स दीर्घा तथा सामान्य दीर्घा का घूम घूम कर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कर रहे संवेदक को निर्देश दिया कि कालचक्र मैदान में रोशनी की पुख्ता व्यवस्था रखें, सीसीटीवी पर्याप्त संख्या में लगावे एवं फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करें।