दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई
    दिनांक 11.2.2023 
रिपोर्टः डिकेपंडित गयाबिहार
 भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
        उक्त अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्म 25 सितंबर 1916 को एक साधारण परिवार में हुआ था। 1951 में जनसंघ की स्थापना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हुआ तब 1952 में जनसंघ के महामंत्री  पं दीनदयाल उपाध्याय को बनाया गया।1967 में पं दीनदयाल उपाध्याय कालीकट के अधिवेशन में जनसंघ के अध्यक्ष बनाए गए।मात्र 43 दिनों तक जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जनसंघ के अध्यक्ष रहते हुए उनकी हत्या 11 फरवरी 1968 को मुगल सराय में कर दी गई।
    पं दीनदयाल उपाध्याय ने छोटे समय में भारत के लिए राष्ट्र वादी सोच के अंतर्गत एकात्म मानववाद का सिद्धांत का प्रतिपादन किया। उनकी सोच थी कि भारत का विकास तभी संभव है जब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास न हो जाए। वर्तमान में भारत सरकार नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए कार्य कर रही है। आज विकास की किरण अंतिम पायदान पर अवस्थित व्यक्ति तक पहुंच रही है।पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी गरीबों के कल्याणार्थ काम कर रही है। भारत की पहली राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जो राष्ट्र वाद के साथ गरीब कल्याण का काम कर रही है।
     उक्त अवसर पूर्व सांसद रामजी मांक्षी, लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन सिंह, राजेंद्र राम, पूर्व वार्ड पार्षद सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, प्रेम नारायण पटवा, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार चौधरी,जेड खान, सरयू ठाकुर, कुमार सत्यशील,अजय कुमार, संजय सिंह उर्फ चुनु वाबू, राजेश कुमार उपस्थित थे।