जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की हत्या पर गया भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त


      जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की हत्या पर गया भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त
रिपोर्टः डीकेपंडित गया बिहार
     भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अब बिहार में जंगल राज की वापसी दिखने लगा है। सत्ताधारी दल के जिला उपाध्यक्ष जब सुरक्षित नहीं रह सकता है तो आम जन की सुरक्षा बिहार सरकार क्या करेगी? भाजपा का त्याग के कारण बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने थे अब जनता के वोट का अपमान करने के बाद जनता पर प्रहार कर रहे हैं। बिहार की जनता अब नितीश कुमार को मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहती है। अपराध बेलगाम है और नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर रहे हैं। बिहार की जनता के हित अगर सुरक्षित नहीं रख सकते तो सता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। युगेश कुमार भाजपा जिला मिडिया प्रभारी गया।