भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न

 भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
भाजपा गया जिला की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न हुआ।
    उक्त बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि कल यानि दिनांक 19.2.2023 से 21.2.2023 तक सभी मंडलों के बुथ स्तरीय कमिटी और पेज प्रमुख का सत्यापन सुनिश्चित करें।सभी शक्ती केंद्र प्रभारी और सह प्रभारी अल्पकालिक विस्तारक रूप में कार्य कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता की बदौलत ही राज्य और केंद्र में सरकार बनती है। भाजपा की सरकार ही जनहित में काम करती है। जनहित के कार्यों के लिए भाजपा को मजबूत करना हमलोग सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व बुलंदियों की ओर तेजी से अग्रसर है। आज भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। लड़ाकू विमान से लेकर कम खर्च में सेटेलाइट और मिसाल तक निर्माण कर विदेशों को दिया जा रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।हमलोगों को गर्व है कि हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी हैं।
    भाजपा गया जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा ने कहा कि 25तारीख को भारत के गृहमंत्री अमित शाह पटना के वापू सभागार में सहजानंद सरस्वती की जयंती में शामिल होने आ रहे हैं। गया जिला के लोगों की भी इस जयंती समारोह में जबरदस्त रूप से भाग लेनी चाहिए। भाजपा सरकार ने ही किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और सम्मान निधि जैसे योजना पूरे भारत में लागू किया है। सहकारिता के माध्यम से भी किसानों का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
   उक्त बैठक गया लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह,जेड खान, गजेन्द्र दास, संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।