करैरा आजीविका मिशन स्टाफ को दलित महिला के द्वारा कीया जा रहा मानसिक प्रताड़ित एवं फसाने की साजिश

*करैरा आजीविका मिशन स्टाफ को दलित महिला के द्वारा कीया जा रहा मानसिक प्रताड़ित एवं फसाने की साजिश* 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी से पता चला है कि दिनारा थाना अंतर्गत एक महिला और उसके पति द्वारा  आजीविका मिशन में पदस्थ कर्मचारियों को हरिजन एक्ट और  महिला दुर्व्यवहार केस में फसाने की साजिश करने का मामला संज्ञान में आया है
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार एक समूह की महिला जिसका नाम मंजुलता वंशकार और उसके पति मानसिंह वंशकार द्वारा स्वयं अध्यक्ष बनकर शासकीय राशि को गबन करने के इरादे से राशि का दुरुपयोग किया जाता है एवं जब विकासखंड स्टाफ को इसकी सूचना मिलती है तब उसको राशि जमा करने का बोला गया किंतु उसके द्वारा बार बार बहाने बनाने के चलते विकासखंड से एक दल उसके घर समूह की बैठक और वास्तविकता जानने जाता है तो समूह सदस्य के पति द्वारा दल के साथ गाली गलौच और कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी दी जाती है, जब दल के सदस्यों ने इसका विरोध करना चाहा तो उक्त महिला एवं उसके पति द्वारा वीडियो बनाकर उन्हें हरिजन एक्ट और महिला केस में फसाने का षड्यंत्र  किया जा रहा है, दल के अधिकतर सदस्य सामान्य वर्ग से आते है जो अपनी ड्यूटी करने गांव में गए थे, लेकिन महिला द्वारा उनको शोशल मीडिया और अन्य माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा है और इस कारण आजीविका मिशन के स्टाफ के लोग सदमें में है।
गौरतलब है कि उक्त महिला और उसका पति पूर्व में भी *विकास यात्रा* के दौरान भी ववाल मचा चुका है और महिला के द्वारा विभाग के नाम का दुरुपयोग कर अन्य समूह की महिलाओं से राशि ऐंठ चुकी है, जिसकी शिकायत पूर्व में महिलाओं ने विभाग से की थी।