लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई 
            गया, 25 फरवरी, 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गया बिहार
*लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई की गई।*   
            
            राधा कृष्ण तिवारी, खिजरसराय गया द्वारा ऑनलाइन रसीद निर्गत होने के बावजूद कर्मचारी द्वारा डिमांड विलोपित किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज की गई। आज सुनवाई में जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी बोधगया को अंचल कार्यालय में अनाधिकृत तरीके से काम करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
            
             कौलेश्वर यादव, टिकारी, गया द्वारा शिवनगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 का आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 173 का दूसरे वार्ड में संचालन कर पोषाहार राशि में गबन करने की शिकायत दर्ज की गई। जिला पदाधिकारी ने बीडीओ, टिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि मामला की गंभीरता से जांच करते हुए तत्कालीन मुखिया और पंचायत सचिव पर नीलाम पत्र वाद दायर करेंगे।
             
              कंचन माला, गया द्वारा विद्युत स्पर्शाधात से हुई मृत्यु होने के उपरांत मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में वाद दायर किया गया। जिला पदाधिकारी ने सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, इमामगंज को सभी आवश्यक कागजात की मांग कर मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया।
              
              अंजली कुमारी, डेल्हा गया द्वारा अवैध राशि की वसूली हेतु शिकायत दर्ज की गई। आज जिला पदाधिकारी ने थाना अध्यक्ष, डेलहा को मामले की जांच करते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।