26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निदेश

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निदेश 
रिपोर्टः डीके पंडित
बिहार के जिला गया में.26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी,
 नगर पंचायत तथा सभी थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को दिया गया है।
        जिले के सभी प्रखंडो, नगर पंचायतों में दिनांक 26 जनवरी 2021 को 24 घंटे के लिए मांस मछली की बिक्री पर रोक रहेगी। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को निदेश दिया है कि वे इस आदेश का अनुपालन सख़्ती के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।